बाजार:- भारतीय रिजर्व बैंक ने अमेरिका की पेमेंट टेक्नोलॉजी कम्पनी मास्टर कार्ड को राहत दी है और इस पर लगे सभी प्रतिबंधो को हटाने का निर्णय लिया है। बैंक ने प्रतिबंधो को हटाने की घोषणा करते हुए कहा है कि आरबीआई अब अपने नेटवर्क पर मास्टर कार्ड के साथ नए ग्राहको को जोड़ने की इजाजत देता है। वही बैंक इसपर लगे सभी प्रतिबंधो को हटा रहा है।
बता दें केंद्रीय बैंक ने एशिया/पैसिफिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पेमेंट सिस्टम डाटा के स्टोरेज के संतोषजनक कंप्लायंस के मद्देनजर 14 जुलाई 2021 को मास्टरकार्ड पर नए कस्टमर जोड़ने को लेकर जो प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसे अब बैंक ने हटा दिया है। बैंक के इस निर्णय के बाद अब भारत मे पुनः मास्टर कार्ड का इस्तेमाल शुरू होगा।
आरबीआई ने 14 जुलाई को मास्टरकार्ड पर नए क्रेडिट, डेबिट और प्रीपेड कार्ड जारी करने को लेकर अनिश्चितकाल के लिए पाबंदी लगा दी थी। इसके साथ ही इसे अपने घरेलू ग्राहको के उपयोग के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। लेकिन अब एक बार पुनः आरबीआई इसके उपयोग के लिए राजी हो गई है और उसके इसपर लगे प्रतिबंध हटा दिए हैं। अगर हम बात मास्टर कार्ड की करे तो यह एक फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर है जो विभिन्न फाइनेंशियल संस्थानों के साथ पार्टनरशिप करता है और डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, गिफ्ट कार्ड इत्यादि जैसे कैशलेस इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट के विभिन्न तरीकों की पेशकश करता है।

