RBI debit-credit card rule: आरबीआई अब डेबिट-क्रेडिट कार्ड रखने के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। इन नए नियमों का लाभ कार्ड रखने वालों को मिलेगा। इसके लिए आरबीआई ड्राफ्ट लाने की तैयारी में है। इसके बाद डेबिट- क्रेडिट कार्ड उपयोग करने वालों को कम परेशानी होगी।
भारतीय रिजर्व बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए बदलाव करता रहता हैै। जिससे कि बैंकिंग ग्राहकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। नए मामले में अब आरबीआई ड्राफ्ट लाने की तैयारी में है। इसके बाद डेबिट-क्रेडिट कार्ड उपयोग करने वालों की परेशानी कम होगी। रिजर्व बैंक के नए नियम से फायदा मिलेगा। जानिए क्या है नया बदलाव
मौजूदा समय में कई कंपनियों के क्रेडिट—डेबिट कार्ड के लिए अपना अलग-अलग भुगतान नेटवर्क है। जिसके कारण नेटवर्क कंपनियों की अपनी मनमानी है। रिजर्व बैंक इस टैपिंग सिस्टम को खत्म करने की पहल कर चुका है। केंद्रीय बैंक ने इसके लिए ड्राफ्ट लाने की योजना तैयार की है। जिससे कि देश भर में अलग अलग कार्ड के लिए अब एक सिस्टम काम कर सकें।
ऐसे मिलेगा फायदा
अगर किसी के पास अमेरिकन एक्सप्रेस का क्रेडिट कार्ड और वीजा कार्ड दोनों है। लेकिन कई बार ऐसा देखा है कि जब कोई अपने अमेरिकन एक्सप्रेस से भुगतान करता हो तो नहीं हो पाता। इसका कारण अलग अलग नेटवर्क पेमेंच सिस्टम होता है। रिजर्व बैंक के नए नियम के लागू होने के बाद से चाहे मास्टर कार्ड हो, वीजा कार्ड, अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड या फिर भारत का रुपे कार्ड। हर जगह हर नेटवर्क से पेमेंट स्वीकार किया जाएगा।
खत्म होगी कंपनियों की मनमानी
बैंकिंग एक्सपर्ट का मानना है कि ऐसे नियम से ग्राहकों को काफी आसानी होगी। नए नियम के बाद विकल्प होगा कि कई कार्ड नेटवर्क में से मनपसंद विकल्प चुन सकेंगे। हर व्यापारी या दुकानदार सभी तरह के कार्ड पेमेंट स्वीकार नहीं कर पाते। इसे इस तरह समझ सकते हैं कि कई जगह वीजा कार्ड काम नहीं करता तो कहीं पर मास्टर कार्ड फेल है। इस वजह से केंद्रीय बैंक क्रेडिट कार्ड पेमेंट को लेकर नियमों में बदलाव करने की तैयारी में है।
रुपे कार्ड को बढ़ावा
क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड को लेकर नियमों में बदलाव होगा तो इसका अधिक लाभ रुपे कार्ड पर देखने को मिलेगा। ऐसा मानना है कि देश में रुपे कार्ड को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ये नियम लाने जा रहा है। अमेरिकी वीजा और मास्टर कार्ड पर सभी सुविधाएं मौजूद है। लेकिन कार्ड नेटवर्क में रुपे कार्ड की एंट्री नहीं है।

