नंबर वन टेस्ट ऑलराउंडर बने रविंद्र जडेजा

स्पोर्ट्सनंबर वन टेस्ट ऑलराउंडर बने रविंद्र जडेजा

Date:


नंबर वन टेस्ट ऑलराउंडर बने रविंद्र जडेजा

भारत के रविंद्र जडेजा टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं. जडेजा ने जेसन होल्डर को पछाड़कर टेस्ट में नंबर वन ऑलराउंडर बने हैं. रविंद्र जडेजा के पास इस समय 386 प्वाइंट्स है तो वहीं होल्डर के पास 384 रैंकिंग प्वाइंट्स हैं. बेन स्टोक्स इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं. इंग्लैंड के स्टोक्स के पास 377 रैंकिंग प्वाइंट्स हैं. अश्विन 353 प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर हैं. बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर 5 पर मौजूद हैं. इसके अलावा बल्लेबाजी टेस्ट रैकिंग में पहले नंबर पर स्टीव स्मिथ काबिज हैं. दूसरे नंबर पर केन विलियमसन मौजूद हैं. भारत के विराट कोहली नंबर 4 पर मौजूद हैं.

गेंदबाजी रैकिंग में टॉप पर पैट कमिंस काबिज हैं. कमिंस के पास इस समय रैंकिंग में 908 प्वाइंट्स हैं तो वहीं अश्विन टेस्ट रैकिंग में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. अश्विन के पास 850 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. कीवी तेज गेंदबाज टीम साउदी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 3 नंबर मौजूद हैं.साउदी इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related