नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने बदलाव का अम्न बना लिया है, इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और बसपा के साथ किसी भी चुनावी गठबंधन से साफ़ इंकार किया है, अखिलेश का मानना है किबड़ी पार्टियों के साथ गठबंधन का अनुभव अच्छा नहीं रहा है.
छोटी पार्टियों का लेगें साथ
एक न्यूज़ चैनल बातचीत के दौरान अखिलेश ने कहा कि इस बार हम किसी बड़ी पार्टी के साथ नहीं बल्कि छोटी पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगे. बीएसपी और कांग्रेस का जिक्र किए बिना अखिलेश ने कहा, ‘बड़ी पार्टियों के साथ मेरा अनुभव अच्छा नहीं रहा है, हम उनके साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे.’
300 सीटें जीतने का लक्ष्य
सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य की 430 विधानसभा सीटों में से 300 को (जीत के लिहाज से) टारगेट कर रही है. सपा प्रमख ने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव के मूड में है और बीजेपी को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा.
सबके बाद लगवाऊंगा टीका
उन्होंने दावा किया कि राज्य में जल्द ही समाजवादी पार्टी सत्ता में आने वाली है, गरीबों के लिए टीकाकरण फ्री किया जाएगा. स्वयं के कोरोना टीकाकरण को लेकर अखिलेश ने कहा, ‘जब पूरे यूपी का टीकाकरण हो जाएगा उसके बाद मैं टीका लगवाऊंगा.

