सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है रौतेला का चोटी लुक

बॉलीवुडसोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है रौतेला का चोटी लुक

Date:


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है रौतेला का चोटी लुक

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौतेला अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर अपने फैन्स को लुभाती दिखाई देती हैं इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में अदाकारा बेहद खास अंदाज में अपनी चोटी को लहराती नजर आ रही हैं। अदाकारा का ये अंदाज उनके चाहनेवालों का दिल धड़का रहा है। उर्वशी रौतेला ने खुद अपने आधिकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो पोस्ट किया है।

अदाकारा ने वीडियो के साथ लिखा ‘मेरी ओरिजनल स्किन की तुलना में ये 10 शेड्स ज्यादा डार्क है। जल्द ही आपके सामने कुछ रोमांचक आने वाला है… हाय मेरे लंबे बाल किसी की नजर ना लगे… मेरे नए लुक के बारे में आपका क्या विचार हैं?’ इस कैप्शन के बाद साफ हो जाता है कि उर्वशी बहुत जल्द दर्शकों के सामने नए अंदाज में बेहद खास कुछ पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

https://www.instagram.com/p/CJ-5FiZhZCP/

मालूम हो कि ‘मस्ती गर्ल’ उर्वशी रौतेला अपने फैन्स के बीच अपने फैशन और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। खैर, अदाकारा बहुत जल्द मोहन भारद्वाज की अगली फिल्म ‘ब्लैक रोज’ में अहम किरदार में दिखाई देंगी। यह फिल्म मशहूर साहित्यकार शेक्सपियर के नाटक ‘द मर्चेंट ऑफ वेनिस’ पर बेस्ट है। इस फिल्म के लिए उर्वशी काफी उत्साहित है। उर्वशी रौतेला ने अपने करियर की शुरुआत ‘सिंह साहेब द ग्रेट’ से की थी। इस फिल्म में अदाकारा सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई दी थी। फिल्म के उनका रोल सनी के पत्नी का था। उनका ये किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related