22 दिनों में फिर बढ़े CNG- PNG के रेट, अब तक 110 फीसदी तक बढ़े रेट

नेशनल22 दिनों में फिर बढ़े CNG- PNG के रेट, अब तक 110...

Date:

लखनऊ। 22 दिनों के अंदर सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में एक बार फिर जापा किया गया है। सीएनजी के दामों में जहां ₹3 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है वहीं घरेलू गैस सीएनजी पर ₹2 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर का इजाफा हुआ है। 22 दिन पहले सीएनजी और पीएनजी में बढ़ोतरी की गई थी अब एक बार फिर ग्रीन गैस लिमिटेड ने लखनऊ उन्नाव और आगरा में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

Also Read : देश में इस जगह नमाज पढ़ने के लिए लेना होगा अब 25 रुपये का टिकट

नए रेट के बाद लखनऊ उन्नाव में सीएनजी  83 रुपए 80 पैसे प्रति किलो हो गई है। अब तक यह ₹80 80 पैसे प्रति किलो था। वहीं दूसरी ओर अयोध्या में सीएनजी आप ₹84 25 पैसे प्रति किलो के रेट से मिलेगी। जबकि घर की रसोई तक आने वाली पाइप नेचुरल गैस यानी सीएनजी में दो रुपए प्रति एससीएम का इजाफा हुआ है लखनऊ में पीएनबी ₹45 एससीएम मिलेगी। 

Also Read : Gujarat News : गुजरात में कांग्रेस को झटका दे सकते हैं हार्दिक पटेल

110 फीसदी तक हुई बढ़ोत्तरी

नेचुरल गैस की खरीद मूल्य में इजाफा होने की कारण सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। ग्रीन गैस के एजेंसी ने बताया कि अब तक नेचुरल गैस के दामों में 110 फीस बढ़ोतरी हो चुकी है वहीं सप्लाई में 10 से 15% तक की कमी है। रूस यूक्रेन युद्ध का असर भी देखने को मिला है प्रवीण सिंह ने बताया कि सीएनजी की बिक्री और पीएनजी की खपत में इजाफा हुआ है स्कूलों के खुलने और सहालग के कारण भी वृद्धि हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related