Uttarakhand News: खुलेंगे 10 नए सीएनजी पंप,चार घाम की यात्रा में आने वालों केा मिलेगी सुविधा

न्यूज़Uttarakhand News: खुलेंगे 10 नए सीएनजी पंप,चार घाम की यात्रा में आने...

Date:


Uttarakhand News: खुलेंगे 10 नए सीएनजी पंप,चार घाम की यात्रा में आने वालों केा मिलेगी सुविधा

देहरादून। चार धाम की यात्रा पर आने वाले उन लोगों के लिए राहत की बात है जो अपने वाहन से आते हैं और उनके पास वाहन सीएनजी हो। चार धाम की यात्रा पर आने वालों उन वाहन चालकों केा प्रतिवर्ष काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिनके पास सीएनजी वाहन होता था। ऐसे वाहन स्वामियों को वाहन में सीएनजी भरवाने के लिए कई—कई घंटे लाइन में लगना पड़ता था। लेकिन अब राहत की बात है कि राजधानी देहरादून में चार धाम की यात्रा से पहले 10 नए सीएनजी पंप खुल रहे हैं। इससे चार धाम की यात्रा में आने वाले वाहन चालकों को सीएनजी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। राजधानी में दस नए सीएनजी पंप खुलने जा रहे हैं। इन सभी सीएनजी पंपों का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है।

Read also: चार धाम यात्रा के लिए नए निर्देश, यात्रा की तैयारियों को लेकर शासन प्रशासन ने कार्य तेज किया

बता दें कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इस समय गेल गैस लिमिटेड के 16 सीएनजी पंप बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। जबकि इतने बड़े देहरादून में इस समय मात्र छह सीएनजी पंप ही संचालित हैं। इसमें तीन पंप हरिद्वार बाइपास, डोईवाला के अलावा ऋषिकेश में संचालित हुए। इनके अलावा रेसकोर्स,मालसी, सहस्त्रधारा रोड पर तीन संचालित हैं। इन सभी छह पंपों पर दिन भर सीएनजी डलवाने के लिए वाहनों की लंबी लाइनें लगती थीं।

Read also: Namami Gange परियोजना के अंतगर्त उत्तराखंड के लिए 409 करोड़ रुपये

अब जो दस नए सीएनजी पंप तैयार किए जा रहे हैं उनमें ट्रासपोर्ट नगर,रिंग रोड, चकराता रोड, आईएसबीटी एमडीडीए, विकासनगर, प्रेमनगर,शिमला बाइपास,ऋषिकेश, हर्रावाला और सहारनपुर रोड पर बनकर तैयार हो चुका है। गेल की सीनियर मैनेजर शिल्पी का कहना है कि सीएनजी पंप की क्षमता तीन हजार किलो है। देहरादून में इस समय सीएनजी 77 रुपये प्रति किलो बेची जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related