बनाएं आटे और गुड़ से बना टेस्टी केक अपनी क्रिसमस पार्टी के लिए

रसोई Bytesबनाएं आटे और गुड़ से बना टेस्टी केक अपनी क्रिसमस पार्टी के...

Date:


बनाएं आटे और गुड़ से बना टेस्टी केक अपनी क्रिसमस पार्टी के लिए

क्रिसमस का दिन नजदीक आ रहा है, और आप सोच रही होगी की इस बार क्या बनाया जाये तो इस बार नए साल और क्रिसमस के मौके पर आप आटे और गुड़ से बना केक बनाये। ये टेस्टी भी है और सेहत के लिए भी अच्छा है  

आटे और गुड़ से केक बनाने के लिए सामग्री

गेंहू का आटा एक कप, गुड़ एक कप, बेकिंग पाउडर एक कप, नमक एक चुटकी, दूध आधा कप, दही आधा कप, तेल एक चौथाई कप, वनीला एसेंस एक चम्मच।

केक बनाने की विधि

  • माइक्रोवेव ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट कर दें। या फिर कुकर की तली में नमक डालकर इसे गैस पर चढा दें। 
  • कुकर के ढक्कन से रबर को निकालकर अलग कर दें। 
  • अब एक कटोरी में दूध, दही, तेल और वनीला एसेंस को डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब एक दूसरे कटोरे में गेंहू का आटा, नमक और बेकिंग पाउडर मिलाएं। 
  • अब इसमें सारी सामग्री को मिलाकर एक पतला और स्मूद घोल तैयार कर लें। 
  • अब इस केक के बैटर में गुड़ को बारीक करके डालें। एक बेकिंग ट्रे लेकर उसमें तेल लगाएं। 
  • फिर सारा बैटर इसमें पलट कर ऊपर से मनपसंद ड्राई फ्रूट्स या फिर चॉकलेट चिप्स डालें। 
  • फिर इसे पहले से तैयार ओवन या फिर कूकर में डालकर 25 से 30 मिनट तक लगातार पकाएं। 
  • फिर चेक कर देख लें कि केक तैयार हुआ है कि नहीं। अगर नहीं तो कुछ देर और रख इसे बाहर निकाल लें। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...