आज हम’ आपको कुछ’ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बतायेगे जो सभी महिलाएं अपनी सुंदरता को बनाये रखने के लिए यूज़ करती है, ये रहे वो नुस्खे
उबटन

शादी के पहले हल्दी की रसम होते तो हर किसी ने देखी होगी। लेकिन ये केवल रस्म नही है। हल्दी के उबटन से त्वचा में निखार आता है। बेसन को हल्दी में मिलाकर साथ ही इसमें गुलाब जल, दूध और चंदन को मिलाकर लगाने से त्वचा में कांति आती है। आजकल बड़े कॉस्मैटिक ब्रांड इस तरह के हर्बल उत्पाद को त्वचा के अनुसार बनाकर बेच रहे हैं।
योगर्ट

ग्रीक योगर्ट का स्वाद तो बहुत से लोगों को पसंद होता है। लेकिन ये योगर्ट केवल स्वाद में ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। योगर्ट को जैतून के तेल में मिलाकर ग्रीस की महिलाएं त्वचा पर लगाती हैं। इससे धूप से होने वाली टैनिंग से बचा जा सकता है।
ऑर्गन ऑयल

ऑर्गन ऑयल से बना सीरम मार्केट में काफी प्रसिद्ध है। मोरक्को में विटामिन और मिनरल्स से भरपूर ऑर्गन जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड्स होते हैं। विटामिन ई से भरपूर होता है। जिसे मोरक्को की महिलाएं बालों में भी सीरम के तौर पर इस्तेमाल करती हैं।

