लाइफस्टाइल डेस्क। Bread Upma Recipe – उपमा काफी लोग नाशते में खाना पसंद करते है, ऐसे में आप एक बार ब्रेड उपमा तैयार कर सकते है। ये खाने में काफी लाजवाब लगेगा, साथ ही ये मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगा। ये झटपट बनाने वाली ब्रेकफास्ट रेसिपी है, चलिए फिर जानते है इसकी विधि।
ब्रेड उपमा सामग्री – 10 – 12 ब्रेड, तेल, आधा चम्मच सरसों के दाने, 1 चम्मच चने की दाल, 1 चम्मच उड़द की दाल, 8 – 10 करी पत्ता, 10 – 12 काजू के टुकड़े, आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च, बारीक कटा हुआ टमाटर, धनिया के पत्ते, और 1 हरी मिर्च।
Read also: रसोई Bytes: घर पर बनाएं ये लजीज वेज ज़िन्गी पार्सल, आसान है रेसिपी!
ब्रेड उपमा रेसिपी (Bread Upma Recipe) –
पहले ब्रेड के स्लाइस को छोटे टुकड़ों में काट लें और किसी पैन में तेल दो चम्मच डालकर गर्म कर उसमे राई डालें। फिर ये चटकने लगे तो उड़द की दाल और चने की दाल डालकर भुने, इसे सुनहरा होने तक भून ले। भुने के बाद कटी हुई प्याज की स्लाइस डालकर भूनें और साथ में करी पत्ता और हरी मिर्च भी डाल दें।
प्याज को सुनहरा होने तक भूनें, इसमें हल्दी, लाल मिर्च और काली मिर्च का पाउडर डालें और साथ में थोड़ा सा गरम मसाला भी डालें। इसे कुछ मिनट तक पका ले और ब्रेड के छोटे टुकड़े डालकर मिलाएं। इसे 3 – 4 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें। बस लीजिए तैयार है गर्मागर्म ब्रेड उपमा। आप इसमें सॉस या फिर हरी चटनी डालकर स्वाद ले सकते है।

