मेष
आज साझेदारी में किसी बिजनेस में लाभ मिल सकता है, इसलिए पार्टनरशिप में कोई काम करेंगे, तो वह लिए लाभदायक रहने वाला है। मित्र की सहायता से आज कोई रुका हुआ काम बन सकता है। लेकिन कुछ मित्र शत्रु भी बन सकते हैं, जिनसे बातचीत करनी होगी व मन में चल रही कुछ उलझनों को समाप्त करना होगा। आज अधिकारी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे व दिए गए सुझावों का कार्य क्षेत्र में स्वागत होगा।
वृष
आज भाई बहनों से चल रही अनबन को बातचीत के जरिए ही समाप्त करना होगा। यदि आज कोई निर्णय बुद्धि व विवेक से लेंगे, तो वह भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा, लेकिन किसी व्यक्ति की कही सुनी बातों में आकर कार्य क्षेत्र में लड़ाई झगड़े को दावत दे सकते हैं, जो समस्या भरा रहेगा। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं और किसी दूसरे की तलाश कर रहे हैं, तो वह इच्छा आज पूरी होती दिख रही है। विद्यार्थियों को गुरुजनों की मदद से कोई स्कॉलरशिप भी प्राप्त हो सकती है।
मिथुन
आज के दिन जल्दबाजी में कोई लेनदेन से संबंधित फैसला लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी गलती से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आज शेयर मार्केट में ज्यादा धन लगाने से बचना होगा। नहीं तो वह धन फंस सकता है। अपने आसपास में किसी की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आज घर व नौकरी में माहौल सामान्य रहने से कुछ तनाव मुक्त रहेंगे।
कर्क
बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन नई योजनाएं बनाएंगे। नौकरी में अपने जूनियर से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आज कड़वाहट में मिठास को बदलने की कला को अपनाकर अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। यदि किसी गलत बात पर क्रोध आए, तो नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है और खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप रुके हुए कामों को पूरा करें।
सिंह
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम है। लेकिन यदि किसी काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जो काम अत्यधिक प्रिय हो, तो वह काम अवश्य करें। नौकरी के साथ-साथ यदि किसी छोटे-मोटे काम में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो वह इच्छा आज पूरी होगी। संतान को कुछ जिम्मेदारियां दे सकते हैं, जिन पर वह खरी उतरेगी और समय रहते पूरा करेंगी। माता-पिता आज प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे।
कन्या
नौकरी कर रहे लोग यदि नौकरी में बदलाव चाहते हैं, तो उन्हें वह बदलाव मिलता दिख रहा है। किसी साथी से यदि आपका कोई लड़ाई- झगड़ा चल रहा है, तो वह अभी और लंबा चलेगा। परिवार में लोगों से यदि आज कुछ धन उधार मांगेंगे, तो वह आसानी से मिल जाएगा। आप मन की किसी इच्छा को माताजी से बता सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगी। भाई बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।
तुला
आज काम की अधिकता होने के कारण स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे सिर दर्द, थकान, कमजोरी आदि जैसी समस्या हो सकती है। किसी कानूनी मामले में विवाद पनपने से थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन यह समस्या अनुभवी व्यक्तियों की मदद से समाप्त होती दिख रही है। मान व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।
वृश्चिक
आज का दिन धन संबंधित मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग जल्दबाजी में आकर साथी से कोई ऐसा वादा कर सकते हैं, जिसे उन्हें पूरा करने में समस्या होगी। आय निश्चित होने के कारण कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। संतान किसी छोटी मोटी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे पूरी अवश्य करेंगे।
धनु
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। धन को आज किसी लालची व्यक्ति की बातों में आकर गलत जगह लगा सकते हैं। आज कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आज ननिहाल पक्ष के लोगों से भी मेल मिलाप करने को मिल सकता है। आपको मन की इच्छाओं को अंदर रखना होगा, नहीं तो लोग मन बातों को जानकर फायदा उठा सकते हैं।
मकर
आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। कोई निवेश बहुत ही सोच समझ कर करना होगा। आज कोई ऐसा काम ना करें, जिससे आपके व परिवार के सदस्यों का नाम नीचा हो। सांसारिक सुखों के साधनों में भी वृद्धि होती दिख रही है। नौकर चाकरों का भी पूरा सुख लेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोग आज मित्र के द्वारा कोई अच्छी नौकरी पा सकते हैं, जिससे उनकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी।
कुंभ
आज का दिन गृहस्थ जीवन वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से काफी काम आसानी से बन जाएंगे और आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहने से प्रसन्न रहेंगे और तनाव भी थोड़ा कम होगा। आज किसी से हंसी हंसी मजाक में भी कोई ऐसी बात नहीं बोली है, जो किसी को बुरी लगे। यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या चल रही है, तो लापरवाही बिल्कुल ना बरतें व डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।
मीन
आज किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा। यदि महत्वपूर्ण फैसला लेना पडे, तो वरिष्ठ सदस्यों की मदद से ले, तो बेहतर रहेगा। आप मित्रों के साथ आज किसी मनोरंजन या पिकनिक आदि की यात्रा पर जा सकते हैं, जो लिए लाभदायक रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में जाएं, तो अपने मोबाइल आदि का पूरा ध्यान दे, नहीं तो उनके खोने का भय बना हुआ है। किसी परिजन के घर दावत पर जाने का मौका मिलेगा। किसी दूसरे के मामले में बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।
राज
Rashifal 4 October 2022: मकर और कुंभ के जातकों को हर काम में मिलेगी सफलता,बाकी राशियों का ऐसा रहेगा हाल
Date:

