Rashifal 3 September 2022: सिंह और कन्या राशि के लिए दिन रहेगा अनुकूल, बाकी राशियों का ये रहेगा हाल

धर्मRashifal 3 September 2022: सिंह और कन्या राशि के लिए दिन रहेगा...

Date:

मेष 

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। साथ ही संतान के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें मन में चल रही समस्याओं पर बातचीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग जीवन साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। जिससे उन्हें एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। आज नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी और परिवार में खुशियों का माहौल होगा। 

वृष 

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज बेवजह खर्चे करने से बचना होगा। आस-पास में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें चुप रहना बेहतर होगा। कोई मित्र लंबे समय बाद मुलाकात करेगा, जिससे मिलकर प्रसन्नता होगी। बहन के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो उसका समाधान मिलेगा। परिवार में लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहेंगे।

मिथुन

आज के दिन ध्यान धर्म व अध्यात्म के कार्य की ओर बढ़ेगा। यदि कुछ आर्थिक परेशानियां लंबे समय से घेरे हुए थी, तो वह समाप्त होगी। किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। पिता जी से बिजनेस की समस्याओं के लिए बातचीत करनी होगी। किसी यात्रा पर जाना पड़े तो सावधानी से जाएं। 

कर्क 

आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान को नयी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे और हौसला बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, जिसके कारण  मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ कमा सकते हैं। पार्टनर पर ज्यादा भरोसा करना परेशानी ला सकता है।

सिंह 

आज का दिन अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। शत्रु ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन पराजित करने में कामयाब रहेंगे। घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करने के लिए कुछ समय निकालेंगे। परिवार में चल रही कलह के कारण कार्य क्षेत्र में मन नहीं लगेगा। जल्दबाजी में किसी भी सौदे को करने से बचना होगा। ज्यादा जरूरी हो तो किसी की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी से चल रही अनबन को मिलकर समाप्त करेंगे।

कन्या 

आज ऊर्जावान रहने वाले हैं। विरोधियों से किसी भी बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। खर्चे बढ़ने के कारण संचय धन में से कुछ धन खर्च कर देंगे, लेकिन ऐसा करने से बचना होगा। भाइयों से चल रहा वाद-विवाद समाप्त होगा।

तुला 

आज का दिन आलस्य भरा रहेगा और मानसिक तनाव बना रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलेंगे। समझदारी से पूंजी में निवेश करें अन्यथा कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जिससे दैनिक खर्च भी आसानी से निकाल पाएंगे। संतान के विवाह में आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। कुछ रुके हुए कामों की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं देंगे, जो भविष्य में परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

वृश्चिक 

आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यवसाय के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन में कुछ काम अटक सकते हैं, जिसके कारण धन खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से प्रसन्न रहेंगे। यदि कोई पेट संबंधित समस्या है, तो उसमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए है। पिताजी किसी समस्या को दूर करने में मदद करेंगे।

धनु 

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं, जो भविष्य में अच्छा लाभ देगा। भागदौड़ अधिक रहने के कारण शारीरिक थकान होगी। कोई नया काम सीखने के लिए दिन उत्तम है। किसी धार्मिक आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार में कोई सदस्य बात मान कर नई नौकरी की ओर आगे बढ़ सकता है। आज अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर कार्य करना होगा।

मकर 

आज का दिन किसी परेशानियों से निजात दिलाने वाला रहेगा। किसी बड़ी व आर्थिक योजना पर विचार कर सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक रहेगी। भाइयों से किसी जरूर मुद्दे पर सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी व आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। माता पिता के आशीर्वाद से कोई लंबे समय से रुका हुआ काम बन सकता है।

कुंभ 

आज का दिन लिए मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक स्थिति के प्रति यदि कोई चिंता थी, तो वहीं समाप्त होगी। किसी बड़े निवेश में हाथ डालने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में बेवजह किसी भी लड़ाई झगड़ा का हिस्सा ना बने। साथ ही क्रोध पर नियंत्रण रखें, तो अपने निर्णय लेने की क्षमता का लाभ उठाएंगे। व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रूप से चलेगी। जीवनसाथी के लिए किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

मीन 

आज का दिन प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को लाभ पहुंचाएगा। काम की अधिकता के चलते थकान होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। जो लोग रियल स्टेट व शेयर बाजार में धन निवेश करते हैं, उन्हें अच्छा लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। किसी भी बेवजह की बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा। आपको धन से संबंधित कोई भी लेनदेन सोच विचार कर करना होगा, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related