Peepal Ped Ke Upay: शनिवार को सुबह करें पीपल का स्पर्श तो ग्रहकष्टों से मिलेगी मुक्ति

धर्मPeepal Ped Ke Upay: शनिवार को सुबह करें पीपल का स्पर्श तो...

Date:

ब्रह्म पुराण के 118 वें अध्याय में लिखा है कि शनिदेव ने कहा था कि मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो व्यक्ति नियमित रूप से पीपल के वृक्ष को स्पर्श करेंगे। उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा शनि से उस व्यक्ति को कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे। उनको सभी ग्रहों के कष्टों से मुक्ति मिलेगी। यहीं ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी। शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई और सभी प्रकार के ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से जीवन के अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण हो जाता है। 

आज शनिवार से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ हो रहा है। भाद्रपद शुक्ल अष्टमी से आश्विन कृष्ण अष्टमी तक घर में कोई महालक्ष्मी का पूजन करे और रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे तो उस घर में लक्ष्मी बढ़ती जाती है। इस वर्ष ये योग आज तीन सितम्बर 2022 शनिवार से 17 सितम्बर 2022 शनिवार तक रहेगा। इन दिनों में महालक्ष्मी का पूजन करें। रात को चन्द्रमा को अर्घ्य देना कच्चे दूध से फिर पानी से। इसके बाद महालक्ष्मी के निम्न मन्त्रों का जप करे। ॐ श्रीं नमः।ॐ विष्णु प्रियाय नमः। ॐ महा लक्ष्मै नमः।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...