मेष
आज का दिन सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आज आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या हो,तो उसमें खानपान पर परहेज रखना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में आज किसी भी फैसले को लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में लोग किसी बात से नाराज हो सकते हैं,इसलिए आपको तोलमोल कर बोलना होगा। चुस्ती फुतÊ के कारण अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे। जिसका नुकसान हो सकता है।
वृष
आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने के कारण आज किसी को भी उधार देने में सोचेंगे भी नहीं,लेकिन ऐसा नहीं करना है। मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बनेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे,जो लोग जीवनसाथी के लिए छोटे-मोटे काम को कराने की सोच रहे हैं,उन्हें आज सफलता मिलेगी। पिताजी से कोई मदद मांग सकते हैं।
मिथुन
आज का दिन काफी मजबूत रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी,क्योंकि अच्छे कार्यों से जाना जाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और कमाई के कई अवसर आएंगे। एक से अधिक साधनों से आय प्राप्ति हो सकती है। विद्याथÊ लक्ष्य को पकड़कर रखेंगे,तो अच्छा मुकाम आसानी से पा सकेंगे। परिवार का सदस्य कोई ऐसा काम करेगा,जिससे कुल का नाम रोशन होगा।
कर्क
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। संतान के लिए भविष्य के लिए धन संचय करने पर भी विचार करना होगा। यदि कोई फैसला ले,तो परिवार के सदस्यों व जीवनसाथी से बातचीत करके लें। परिवार में किसी छोटी मोटी पाटÊ का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे और यदि कोई लेनदेन की समस्या परेशान कर रही थी,तो वह भी आज समाप्त होगी।
सिंह
आज का दिन कुछ आलस्य भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से परिवार का माहौल खुशनुमा होगा। यदि कुछ घरेलू परेशानियों ने घेरा हुआ था,तो उनसे कुछ हद तक निजात पा सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मिलाने लेकर जा सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा,लेकिन उससे घबराएं नहीं बल्कि डटकर सामना करें।
कन्या
आज का दिन कुछ लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लेन-देन बहुत ही सावधानी से करें,नहीं तो कोई उन्हे धोखा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ रही थी,तो आज वह समाप्त होंगी। किसी अपने परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। नहीं तो कोई ऊपर झूठा आरोप लगा सकता है,जिसमें उन्हें अपनी बात अवश्य लोगों के सामने रखनी होगी।
तुला
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आवश्यक कार्य के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। माता पिता का आशीर्वाद से आज किसी नए निवेश को कर सकते हैं। आज किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते है। नौकरी से जुड़े लोगों को कोई दूसरा अच्छा आफर आ सकता है। जिम्मेदारी बढ़ने से आप परेशान तो रहेंगे,लेकिन आप उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे। आज कुछ समय अपने मित्रों के साथ बातचीत करने में व्यतीत करेंगे,जिससे पुरानी यादें ताजा होगी।
वृश्चिक
आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने पुराने झगड़े से मुक्ति मिलेगी। यदि कुछ कर्ज था,तो वह भी काफी हद तक कम होगा। सेहत अच्छी रहने से आज प्रत्येक कार्य को आसानी से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज सफलता मिलेगी और कोई इंक्रीमेंट प्रमोशन भी मिल सकता है। अपने विरोधियों को भी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके मात देने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
धनु
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम आसानी से बनते चले जाएंगे। जो युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं,उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। प्रेमजीवन जी रहे लोगो को यदि कोई समस्या थी,तो उन्हें कोई नई आशा की किरण दिखाई देगी। विद्याथÊ शिक्षा के साथ-साथ किसी कोर्स की तैयारी भी कर सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्रों में प्रगति होने से आपके पास धन अच्छी मात्रा में रहेगा।
मकर
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो वाहन सावधानी से चलाएं,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में लोग प्रशंसा करते नजर आएंगे। परिवार में घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे। कोई परिजन आज आपसे मिलने आ सकता है। किसी धार्मिक आयोजन में आज हिस्सा लेंगे।
कुंभ
आज के दिन पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च काबू से बाहर रहेंगे जिन पर लगाम लगानी होगी। विद्याथÊ पढ़ाई लिखाई में अच्छा करने के लिए खूब मेहनत करेंगे। आज किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। सामाजिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है,जिससे मान सम्मान बना रहेगा। आज किसी मित्र से कोई उपहार मिल सकता है।
मीन
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं,जिसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा लेकर करना बेहतर रहेगा। नौकरी कर रहे जातक यदि नौकरी में परिवर्तन चाहते हैं,तो उन्हें कुछ समय पुरानी में टिके रहना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। टेक्निकल क्षेत्रों से जुड़े लोग किसी अच्छे मुकाम पर पहुंच सकते हैं।
।
Rashifal 12 September 2022: धनु और मकर पर किस्मत होगी मेहरबान, इन छह राशि के लोगों को रहना होगा सावधान
Date:

