कंगना पर रंगीला गर्ल का ज़ोरदार पलटवार

बॉलीवुडकंगना पर रंगीला गर्ल का ज़ोरदार पलटवार

Date:


कंगना पर रंगीला गर्ल का ज़ोरदार पलटवार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बयानबाजी की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्मिला मातोंडकर को लेकर कंगना रनौत ने पिछले दिनों एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में कंगना ने उर्मिला के हाल ही में खरीदे गए 3 करोड़ की प्रॉपर्टी पर सवाल खड़े किए थे। कंगना के सवाल का अब उर्मिला मातोंडकर ने जवाब दिया है। उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट पर एक वीडियो शेयर कर कंगना पर निशाना साधा है।

वीडियो में उर्मिला मातोंडकर कहती हैं कि आपके जो उच्च ख्याल हैं वो मैं सुन चुकी हूं, बल्कि पूरा देश सुन चुका है। आज पूरे देश के सामने मैं आपको बताना चाहती हूं कि जगह और समय का चयन आप करिए मैं सारे डॉक्यूमेंट लेकर पहुंच जाऊंगी। अपने 25-30 साल के करियर में मैंने जो पैसे कमाए उनसे मैंने फ्लैट और ऑफिस खरीदे। इन सभी के पेपर्स मैं आपको दिखाना चाहती हूं। मैंने जो फ्लैट खरीदा था वो राजनीति में आने से काफी पहले लिया था।

उन्होंने आगे कहा कि बदले में मैं आपसे इतनी छोटी सी चीज चाहती हूं कि हम जैसे कई लाखों-करोड़ों टैक्सपेयरों के पैसों के बदले में आपको आपकी सरकार ने जो ‘वाई प्लस सिक्योरिटी दी’ है क्योंकि आपने उन्हें वादा किया था कि आपके पास कई ऐसे लोगों के नाम है जो आप एनसीबी को देना चाहती हैं तो वो छोटी सी लिस्ट लेकर आप आइए क्योंकि ड्रग्स का सामना हम सबको मिलकर करना है। आपके इस जवाब का मुझे इंतजार रहेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...