- रैन्चो’ यानी लद्दाख के सोनम वांगचुक ने देशवासियों को बताया कि चीन की कमर कैसे तोड़े
- मिलिंद सोमन ने शुरू की मुहिम #BoycottChineseProducts
- उनका वीडिया तेजी से हो रहा वायरल
न्यूज़ डेस्क – चीन की बुलेट का जवाब देशवासी अपने वॉलेट से दे सकते हैं. चीन की तरफ से एलएसी पर विवाद बढ़ाने को लेकर ‘रैन्चो’ यानी लद्दाख के सोनम वांगचुक ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए चीन पर निशाना साधा है. वांगचुक ने देश के लोगों से चीन के बने सामान को बायकॉट करने की बात भी कही है. साथ ही यह बताया है कि चीन ऐसी हरकतें क्यों कर रहा है. उन्होंने बताया कि हम लोग हर साल 5 लाख करोड़ रुपए का चीन का माल खरीदते हैं. इसी पैसे का इस्तेमाल चीन हमारे खिलाफ जंग के लिए कर रहा है. इसलिए हमारे देश के 130 करोड़ और देश से बाहर के 3 करोड़ लोग बॉयकट चाइना अभियान चला दें, तो चीन की आर्थिक हालत खस्ता हो जाएगी.”
तख्ता पलट न हो जाए इसलिए ऐसा कर रहा चीन
वांगचुक ने वीडियो में कहा, चीन और भारत के बीच जो टकराव की स्थिति बनी हुई है, उसमें पूरे देश की अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. देश के अनेक शहरों के नागरिकों को चीन की हरकत को समझकर अपने वॉलेट से जवाब देना होगा. तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में वांगचुक कहते हैं कि चीन अपने देश के अंदर की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश कर रहा है. चीन के 140 करोड़ लोग बंधुआ मजदूर की तरह काम करते हैं. चीन इसी बात से डरता है कि कई ये लोग उसके खिलाफ बगावत न कर दें. चीन में तख्ता पलट हो सकता है, इसलिए चीन अपने पड़ोसी देशों से उलझकर, अपने देश की जनता को उलझाए रखना चाहता है.
वांगचुक की मुहिम का दिखने लगा असर,एक्टर मिलिंद सोमन ने छोड़ा टिकटॉक
एक्टर मीलिंद सोमन ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि उन्होंने चीनी उत्पादों के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू की है. खुद उन्होंने शॉर्ट वीडियो सर्विस टिकटॉक से किनारा कर लिया है. इसके लिए उन्होंने सोनम वांगचुक का छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है. मीलिंद के टिवट् र एकाउंट से पोस्ट इस वीडियो को 62.4 हजार लोग लाइक कर चुके हैं. सोनम वांगचुक ने आमिर खान को फिल्म 3 इडिएट्स में फुंसुख वांगडू का किरदार निभाने की प्रेरणा दी थी.

BoycottChineseProducts की मुहिम
54 साल के मीलिंद सोमन ने #BoycottChineseProducts नाम से एक मुहिम शुरू की है. इसी मुहिम का हिस्सा बनते हुए वांगचुक ने कहा है कि भारत से पांच लाख करोड़ का बिजनेस चीनी कंपनियां सालाना करती हैं. इस पैसे का इस्तेमाल चीन अपनी सेना की ताकत बढ़ाने और भारतीय सैनिकों को मारने के लिए करता है. अब वक्त आ गया है कि हम अपने वॉलेट की ताकत चीनी कंपनियों को दिखाना शुरू कर दें. 44 सेंकड का ये वीडियो वांगचुक ने लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर उपजे विवाद के बाद जारी किया है.

