लॉकडाउन-5 का एलान, अनलॉक चरण में खुलेंगे धार्मिक स्थल, होटल और मॉल्स

फीचर्डलॉकडाउन-5 का एलान, अनलॉक चरण में खुलेंगे धार्मिक स्थल, होटल और मॉल्स

Date:


लॉकडाउन-5 का एलान, अनलॉक चरण में खुलेंगे धार्मिक स्थल, होटल और मॉल्स

दूसरे चरण में शैक्षिक संस्थान खोलने पर होगा विचार

नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन को सरकार ने 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि इस बार सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर मॉल और रेस्टोरेंट को भी खोलने की इजाजत दे दी है. अब 8 जून से मॉल और रेस्टोरेंट खुल सकेंगे.

मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में आठ जून से धार्मिक स्थल और पूजा अर्चना के केंद्र, होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटलिटी के क्षेत्र और शॉपिंग माल्स खोले जाएंगे. सरकार इसे अनलॉक चरण एक कह रही है.

दूसरे चरण में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, ट्रेनिंग सेंटर, कोचिंग सेंटर को राज्य सरकार के साथ विचार करके खोला जाएगा.

गौरतलब है कि कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 25 मार्च से ही लॉकडाउन जारी है. फिलहाल लॉकडाउन का चौथा चरण जारी है जो 31 मई को खत्म हो रहा है.

राजस्थान में ऐतिहासिक स्मारक व संग्रहालय लॉकडाउन के लगभग ढाई महीने के बाद सोमवार से फिर खुल जाएंगे। पहले दो सप्ताह पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। सरकार ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। राज्य के पुरातत्व व संग्रहालय विभाग ने इस बारे में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। विभाग के निदेशक प्रकाश चंद्र शर्मा के अनुसार पहले दो सप्ताह में सभी स्मारक व संग्रहालय हफ्ते में चार दिन पुननिर्धारित समय के लिए खुलेंगे जबकि बाद में इन्हें नियत समयानुसार कर दिया जाएगा।

देश में कोरोनावायरस का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार सुबह तक देश में अब तक कुल 1,73,763 मरीज सामने आए हैं, जबकि 4971 लोगों की मौत हो चुकी है. 24 घंटे में सबसे ज्यादा नए केस और सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं. पिछले 24 घंटे में 7964 नए मामले सामने आए हैं वहीं 265.लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा मरीज 11,264 रिकवर हुए हैं अब तक 82370 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं. वहीं रिकवरी रेट की बात करें तो वह बढ़कर 47.40 फीसदी हो गई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...