भव्य मंदिर में हुई राम लला की प्राण प्रतिष्ठा, झूमा पूरा देश

उत्तर प्रदेशभव्य मंदिर में हुई राम लला की प्राण प्रतिष्ठा, झूमा पूरा देश

Date:

आखिरकार 500 साल बाद वो शुभ घड़ी आ ही गई है। रामलला अयोध्या में अपने जन्मस्थल पर विराजमान हो गए हैं। पीएम मोदी ने पवित्र मंत्र उच्चारण के बीच रामलला को गर्भगृह में विराजमान कर दिया। पीएम मोदी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत भी इस पूजा में शामिल रहे। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरे विधि-विधान के साथ किया गया है।

अयोध्या में रामलला के नए भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री मोदी दोपहर में मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे और अनुष्ठान शुरू किए। मुख्य द्वार से गर्भ गृह तक पीएम मोदी पैदल चलकर पहुंचे। गर्भगृह में प्रधानमंत्री ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान शुरू किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद रहे। रामलला के विराजमान होते ही सेना के हेलीकाप्टर पूरी अयोध्या पर फूलों की बारिश कर रहे है। पूरा देश इस समय राम धुन पर झूम रहा है।

पूरा देश रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण देख रहा है। जगह जगह लोग भजन कीर्तन और राम की भक्ति में डूबे हुए हैं। राम भक्त इस भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह से राम भक्त में डूबे हुए हैं। जगह जगह बड़ी स्क्रीन स्क्रीनें लगी हैं और हवन के साथ अब सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में फिल्म जगत, खेल जगत और उद्योग जगत की बड़ी हस्तियां आज अयोध्या में मौजूद हैं। प्रतिष्ठित की गई 51 इंच ऊंची राम लल्ला की मूर्ति को मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है। मूर्ति में भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों, भगवान हनुमान जैसे हिंदू देवताओं और अन्य प्रमुख हिंदू धार्मिक प्रतीकों की नक्काशी भी शामिल है। पूरा अयोध्या भगवा झंडों, भगवान राम के विशाल कटआउट और भगवान राम से संबंधित धार्मिक नारों वाले पोस्टरों से पटा हुआ है। 23 जनवरी से राम मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related