कोंडम टेस्टर की भूमिका में नज़र आएँगी रकुलप्रीत

बॉलीवुडकोंडम टेस्टर की भूमिका में नज़र आएँगी रकुलप्रीत

Date:


कोंडम टेस्टर की भूमिका में नज़र आएँगी रकुलप्रीत

रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी मूवीज़ बैनर तले बनने वाली आगामी फिल्म में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह एक कोंडोम टेस्टर की भूमिका में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का नाम होगा छत्रीवाली। पहले इस फिल्म से सारा अली खान और अनन्या पांडे का नाम भी जोड़ा जा रहा था लेकिन आखिर में रकुल प्रीत को लॉक किया गया है।

रकुल को टीम में शामिल करने पर डायरेक्टर तेजस देओस्कर ने कहा, “हमारी फिल्म एक सामाजिक फैमिली ड्रामा है, जिसका उद्देश्य कोंडोम का इस्तेमाल करने को लेकर शर्म खत्म करना है। रकुल की बात करें तो वह अपने हर किरदार में ताजगी लाती हैं। इस तरह के संवेदनशील, विचारशील और उत्तेजक विषय के लिए, वह हमारी पहली पसंद थीं।”

उन्होंने आगे बताया, “दिलचस्प बात यह है कि जब फिल्म के लिए उनसे संपर्क किया गया था, तब रकुल भी बेहद रोमांचित हो गयी थीं। उन्होंने नरेशन सुना और तुरंत फ़िल्म करने के लिए तैयार हो गई।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...