संगीतकार वनराज भाटिया का 93 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुडसंगीतकार वनराज भाटिया का 93 वर्ष की आयु में निधन

Date:


संगीतकार वनराज भाटिया का 93 वर्ष की आयु में निधन

फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने इस साल हमारा साथ छोड़ा है। इंडस्ट्री से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आ रही है। दिग्गज संगीतकार वनराज भाटिया ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। वह 93 वर्ष के थे। वनराज भाटिया ने अपने करियर में 7 हजार से ज्यादा विज्ञापनों सहित बहुत सी मशहूर फिल्मों और टीवी सीरियलों को संगीत दिया था।

पिछले काफी समय से वनराज भाटिया उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। वह इस समय अकेले अपने हाउस हेल्प के साथ मुंबई में रह रहे थे। उन्हें आर्थिक मदद की भी जरूरत थी, जिसके लिए उन्होंने अपने घर के सामान को सेल के लिए भी लगाया था। एक्टर कबीर बेदी ने उनकी मदद भी की थी।

श्याम बेनेगल की फिल्म ‘अंकुर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले वनराज भाटिया मंथन, भूमिका, जाने भी दो यारों, 36 चौरंगी लेन जैसी फिल्मों से हिंदी सिनेमा में लोकप्रिय हुए।

1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘तमस’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। साल 1989 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। वहीं, भारत सरकार ने उन्हें 2012 में पद्मश्री पुरस्कार दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...