Site icon Buziness Bytes Hindi

Rajya Sabha Elections : मेरठ के लक्ष्मीकांत वाजपेयी को राज्यसभा का टिकट, आखिरकार टूट ही गया वनवास

मेरठ। भाजपा संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जमाने से भाजपा से जुड़े मेरठ के पूर्व विधायक और राज्य के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत वाजपेयी को भाजपा ने यूपी से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा के उम्मीदवारों की घोषण कर दी। जिसमें यूपी से छह नामों पर सहमति के बाद उनकी घोषण कर दी गई। इनमें मेरठ के डा0 लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी शामिल हैं।

Also Read : लोकसभा उपचुनाव: रामपुर से उम्मीदवार नहीं उतारेंगी मायावती

डा0वाजपेयी के अलावा यूपी से सुरेंद्र नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह, संगीता यादव और डा0 राधामोहन अग्रवाल शामिल हैं। बता दें कि मेरठ के डा0लक्ष्मी कांत वाजपेयी पिछले काफी समय से भाजपा में ​साइडलाइन चल रहे थे। आखिरकार राज्यसभा भेजकर भाजपा ने उनका वनवास तोड़ दिया।

Also Read :  BJP Mission 2024 UP: योगी ने किया लोकसभा की 75 सीटें जीतने का दावा

Exit mobile version