Comedy King Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव को लेकर आई एक और बड़ी खबर, प्रशंसकों की दुआओं का हुआ असर

एंटरटेनमेंटComedy King Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव को लेकर आई एक और बड़ी...

Date:

नई दिल्ली। 15 दिन तक कोमा में रहने के बाद आखिरकार आज गुरुवार को राजू श्रीवास्तव को होश आ गया। बता दें कि चिकित्सकों ने हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव को ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। राजू पिछले 15 दिनों से कोमा में थे और उनके प्रशंसक लगातार उनके ल‍िए दुआएं मांग रहे थे। प्रशंसकों की प्रार्थनाओं का ही कमाल है कि राजू श्रीवास्तव को 15 द‍िन बाद होश आ गया है। बता दें कि हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव 10 अगस्‍त से नई द‍िल्‍ली के एम्‍स में भर्ती थे। राजू श्रीवास्तव के पर्सनल सेक्रेटरी गर्वित नारंग ने राजू की सेहत के बारे में एक बयान जारी कर बताया है कि अब राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार हो रहा है। प‍िछले 15 द‍िनों से राजू श्रीवास्‍तव की सेहत को लेकर मायूस करने वाली जानकारी आ रही थीं। लेकिन हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव को चाहने वाले लागातार उनके लिए प्रार्थनाएं कर उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे थे। 

Read also: Somi Ali: इस पूर्व प्रेमिका ने सलमान खान को बताया ‘सेडिस्ट’

जानकारी के अनुसार 15 द‍िन बाद राजू श्रीवास्‍तव को होश आ गया है। राजू श्रीवास्तव को गत 10 अगस्‍त को हार्ट अटैक आया था। ज‍िसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। राजू के पर्सनल सेक्रेटरी गर्वित ने बताया कि राजू के होश में आने के बाद चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। जिस समय राजू को दिल का दौरा पड़ा था उस दौरान वो जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। राजू के करीबी और हास्य अभिनेता सुनील पाल ने जानकारी दी है कि राजू का परिवार इस समय का कई दिनों से इंतजार कर रहा था। आखिरकार राजू भाई को होश आ गया। यानी राजू भाई और उनके चाहने वालों की हंसी को भगवान ने सीरियस नहीं होने द‍िया। बता दें कि राजू श्रीवास्तव प‍िछले कई सालों से ह‍िंदी स‍िनेमा जगत से जुड़े हैं। वह कई फिल्‍मों में काम कर चुके हैं। फिल्‍मों में सालों तक काम करने के बाद कॉमेडी शो ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज से राजू श्रीवास्तव की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। राजू श्रीवास्तव दर्शकों के बीच कॉमेडी का पर्याय बनकर उभरे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related