राजनाथ ने भी लगाई मोहर, योगी ही होंगे CM पद के उम्मीदवार

उत्तराखंडराजनाथ ने भी लगाई मोहर, योगी ही होंगे CM पद के उम्मीदवार

Date:


राजनाथ ने भी लगाई मोहर, योगी ही होंगे CM पद के उम्मीदवार

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही होने उत्तर प्रदेश के सीएम पद के उम्मीदवार, इस बात पर देश के रक्षा मंत्री और यूपी की राजधानी लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने मोहर लगा दी है.

योगी के कामों की तारीफ की
रक्षा मंत्री ने एक टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ ही CM पद के उम्मीदवार होंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम ने बहुत ही शानदार काम किया है. सीएम योगी की तारीफ करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमित होने के बावजूद भी वह आइसोलेशन से काम करते रहे. इसीलिए उनके परिश्रम के ऊपर कोई भी सवालिया निशान लगाया नहीं जा सकता है. यूपी में सीएम का चेहरा वही होंगे.

पड़ोसियों से कटुता नहीं चाहते
चीन-पाकिस्तान से रिश्ते के सवाल पर रक्षा मंत्री ने कहा कि हम पड़ोसियों से कटुता नहीं चाहते, हम हर पड़ोसी के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखना चाहता है. चीन और गलवान झड़प के 1 साल पूरे होने पर उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने बहादुरी का परिचय दिया था. सेना ने शौर्य, संयम और साहस का प्रदर्शन किया.

कोरोना को सरकार ठीक ढंग से संभाला
कोरोना को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि हर सरकार के कार्यकाल में कठिन समय आता है. लेकिन हमारी सरकार ने इस कठिन समय को अच्छे से संभाला. देश ने एकजुट होकर इसका मुकाबला किया. हेल्थ वर्कर्स ने शानदार काम किया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...