लाइफस्टाइल डेस्क: मुंह में छाले हो जाएं तो खाना-पीना मुश्किल हो जाता है। छाले कई जगहों पर जैसे गालों के अन्दर, जीभ पर और होंठो के अन्दर की तरफ हो सकते हैं। ये सफेद या लाल घाव की तरह दिखाई देते हैं। छालों की वजह से मुंह में जलन रहती है और खाने में परेशानी होती है। मुंह के छाले होने पर ये घरेलू उपचारा अपना सकते है, लेकिन अगर फिर भी ठीक नहीं हुआ तो डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
मुंह के छालों का कारण:
तीखा खाना, गर्म खाना, और कब्ज होने पर मुंह में छाले हो जाते हैं।
दांतों पर हार्ड ब्रश के इस्तेमास से, खाना चबाते समय गलती से गाल कट जाने से मुंह में छाले आ सकते हैं।
दांतों पर हार्ड ब्रश या खाना चबाते समय गलती से गाल कट जाने से मुंह में छाले हो जाते है |
हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बैक्टीरिया की वजह से भी मुंह में छाले आते हैं।
विटामिन बी-12, जिंक, फोलिक एसिड और आयरन की कमी होने से भी छाले हो जाते हैं।
Read also: ट्विटर से नाराज़ सीएम योगी ने koo App को अपनाया, पोस्ट किया पहला मैसेज
छालों का घरेलू उपचार:
कुल्ला मुंह के छालों को कम करता है, इसके लिए नींबू पानी में शहद मिलाकर कुल्ला करें।
पानी में एक चम्मच धनिया पाउडर मिलाकर उबालें फिर ठंडा होने पर दिन में 3-4 बार कुल्ला करें।
मुंह के छालों को ठीक करने के लिए शहद भी कारगर है , आप शहद और इलायची का पाउडर मिलाकर छालों पर 2-3 दिनों तक लगाएं।
कत्था मुंह के छालों के लिए बहुत फायदेमंद है, इसके लिए कत्था, मुलेहठी का चूर्ण और शहद मिलाकर मुंह के छालों पर लगाएं। इसके अलावा अमरूद के मुलायम पत्तों में कत्था मिलाकर उसे पान की तरह चबाएं , मुंह के छालों को ठीक हो जाएंगे |
तुलसी भी मुंह के छालों की पेरशानी से दूर रखती है , इसके लिए दिन में दो बार तुलसी के 4-5 पत्ते चबाकर खाएं |

