राजीव त्यागी की पत्नी ने संबित पात्रा को बताया पति का हत्यारा

फीचर्डराजीव त्यागी की पत्नी ने संबित पात्रा को बताया पति का हत्यारा

Date:


राजीव त्यागी की पत्नी ने संबित पात्रा को बताया पति का हत्यारा

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की पत्नी ने कहा है कि संबित पात्रा ही उनके पति के क़ातिल हैं क्योंकि त्यागी जी के आख़िरी शब्द थे- इन लोगों ने मुझे मार डाला। इससे पहले पात्रा ने टीवी डिबेट में उन्हें तीन-चार बार जयचंद कहा था और यह भी कहा था कि इन्हें आग लगाने जाना है।

पत्नी ने बताई आखरी पलों की कहानी
राजीव त्यागी की पत्नी ने उनसे मिलने गए कांग्रेसियों से ये बातें कहीं साथ ही त्यागी के आख़िरी पलों के बारे में भी बताया। राजीव त्यागी की पत्नी ने बताया कि जब वह कमरे में आईं तो देखा कि राजीव की पैंट की बटन खुली थी और वह लेटे हुए थे। उन्होंने कहा कि उनका बीपी लो हो गया था। उनके आख़िरी शब्द थे कि इन लोगों ने मुझे मार डाला। त्यागी को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टर बोले कि उनकी जान पहले ही जा चुकी थी। उनकी पत्नी ने कहा कि टीवी पर ऐसी डिबेट बंद हो।

टीवी डिबेट में हुई थी गरमा गरम बहस
ग़ौरतलब है कि 12 अगस्त की शाम आज तक चैनल पर ‘दंगल’ नाम के डिबेट शो में त्यागी पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा खूब बरसे थे। रोहित सरदाना के इस शो में बहस जा मुद्दा बंगलुरु में हुई हिंसा था।

सोशल मीडिया पर पात्रा के खिलाफ गुस्सा
राजीव त्यागी की जिन परिस्थितियों में मौत हुई है, उनके मद्देनज़र टीवी पर रोज़ होने वाली बहस के स्वरूप को बदलने की मांग ज़ोर पकड़ने लगी है। कांग्रेस नेता ने सूचना व प्रसारण मंत्रालय को इस बारे में पत्र भी लिखा है। सोशल साइट पर भी लोग राजीव त्यागी की मौत का ज़िम्मेदार टीवी एंकर व बीजेपी प्रवक्ता को ठहरा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related