गहलोत बोले–अपने तो अपने होते हैं

फीचर्डगहलोत बोले–अपने तो अपने होते हैं

Date:


गहलोत बोले–अपने तो अपने होते हैं

जयपुर:राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बगावत के बाद पहली बार गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि 19 बागी विधायकों के बिना भी वे राजस्थान विधानसभा में बहुमत साबित कर चुके हैं। साथ ही सीएम ने कहा, लेकिन अब जितने खुश हैं पहले नहीं थे, उन्होंने कहा, अपनों तो अपने होते हैं”।

अपने तो अपने होते हैं
सीएम ने कहा, ‘बैठक में गहलोत ने कहा- जो बातें हुई, सब भुला दें। हम इन 19 एमएलए के बिना भी बहुमत साबित कर देते, लेकिन वह खुशी नहीं होती। अपने तो अपने होते हैं। हम खुद विश्वास प्रस्ताव लाएंगे। हर विधायक की शिकायतें दूर की जाएगी। चाहें अभी मिल लें, चाहें तो बाद में।

गहलोत के घर मिलान समारोह
बता दें कि तीन दिन पहले ही पायलट की कांग्रेस से सुलह हुई और मंगलवार को वे और उनके 18 विधायक बाड़ेबंदी से निकलकर जयपुर लौट आए। पायलट और गहलोत की मुलाकात गहलोत के घर विधायक दल की बैठक से पहले हुई। इसमें शुक्रवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र की स्ट्रैटजी पर चर्चा की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related