IPL Qualifier : राजस्थान ने बंगलुरु की बजाई बैंड, खेलेगा दूसरा फाइनल, बटलर का एक और शतक

स्पोर्ट्सIPL Qualifier : राजस्थान ने बंगलुरु की बजाई बैंड, खेलेगा दूसरा फाइनल,...

Date:

RCB का कप्तान बदलने का टोटका भी रास नहीं आया, पूर्व कप्तान कोहली का बल्ला क्वालीफायर-2 के इतने अहम मुकाबले में भी खामोश रहा. राजस्थान से मिली इतनी बड़ी हार के बाद उसका आईपीएल सफर भी ख़त्म हुआ और फाइनल में पहुंचकर उसे जीतने की उम्मीदें भी. राजस्थान रॉयल्स ने RCB से मिले 158 रनों के लक्ष्य को बड़ी आसानी से  सात विकेट पर पूरा कर लिया वह भी 11  गेंद पहले। ऑरेंज कैप होल्डर जोस बटलर का बल्ला क्वालीफायर-2 में भी गरजा और शतक (106 नाबाद, 60 गेंदे, 10 चौके, 6 छक्के) ठोंककर टीम को दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुँचाने की वजह भी. 

Also Read : IPL Qualifier : RCB फाइनल के और नज़दीक, एलिमिनेटर में लखनऊ को दी शिकस्त

बटलर और यशस्वी जैसवाल ने टीम को एक तेज़ शुरुआत दी और दोनों के बीच 5.1 ओवर में 61 रनों की धुआंधार शुरुआत हुई. यशस्वी 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर टीम विजय की राह पर छोड़कर आउट गए, उसके बाद का सफर बटलर और संजू सैमसन ने शुरू किया और उसी आक्रमकता को जारी रखते हुए बल्लेबाज़ी को आगे बढ़ाया। संजू सैमसन 21 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हो गए. सैमसन के आउट होने के बाद रन रेट पर थोड़ी देर के लगाम लगी मगर बटलर का बल्ला बोलता रहा, इस बीच जीत से 10 रन पहले देवदत्त पडीक्कल बटलर का साथ छोड़ गए, बाक़ी का काम बटलर ने हेटमायर के साथ 11 गेंद पहले पूरा कर दिया।  

इससे पहले आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 157 रन बनाए. रजत पाटीदार ने उनके लिए एक और शानदार पारी खेली जिसकी बदौलत यह स्कोर भी संभव हो सका वर्ना शेष बल्लेबाज़ों ने तो एक तरह से सरेंडर ही कर दिया था. शानदार 58 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके एवं दो छ्क्के जड़े. वहीं फाफ डु प्लेसिस ने 25 और ग्लेन मैक्सवेल ने 24 रनों का योगदान दिया. 

विराट कोहली से RCB को आज बड़ी उम्मीदें थी मगर वह सिर्फ 7 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर संजू सैमसन को कैच थमा बैठे। कप्तान फाफ डु प्लेसिस के रूप में RCB को दूसरा झटका लगा, आंखें जमाने के बाद डु प्लेसिस 25 रन बनाकर ओबेड मैकॉय का पहला शिकार बने. उनके बाद आये ग्लेन मैक्सवेल ने कुछ अच्छे शॉट खेले मगर भी आँखें जमाने के बाद 24 रनों पर चलते बने.

Also Read : IPL 2022 : आज के मैच में RCB का बहुत कुछ दांव पर

पिछले मैच में शतक जड़ने वाले रजत पाटीदार आज भी टीम के लिए सबसे बड़ा योगदान दिया मगर जब वह 58 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हुए तो बंगलुरु की बड़े स्कोर की उम्मीदें धराशायी हो गयीं इसके बाद तो बाकी बल्लेबाज़ों के आने और जाने की लाइन लग गयी. राजस्थान रॉयल्स के लिए ओबेड मैकॉय और प्रसिद्द कृष्णा ने तीन-तीन विकेट हासिल किये.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...