Education: देश में केवल 9 फीसद बच्चें वाहनों से जाते हैं स्कूल, सर्वे में सामने निकल करके आयी ये बातें

एजुकेशनEducation: देश में केवल 9 फीसद बच्चें वाहनों से जाते हैं स्कूल,...

Date:

शिक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में कई बातें सामने निकल करके आयी हैं, वहीं इस सर्वे के अनुसार देश में अभी भी 48 फीसद बच्चे पैदल स्कूल जाते हैं। इसके साथ ही स्कूल के लिये वाहनों के प्रयोग की बात करें तो इनमें से केवल 9 फीसद बच्चे ही इनका प्रयोग करते हैं। वहीं सर्वे के अनुसार देश के 25 फीसद स्कूलों में छात्रों के अध्ययन लिये जरूरी अभिभावकों की सहायता का अभाव है, इसके साथ ही इन्हें बेहतर सहयोग नहीं मिल पाता है।

दूसरी ओर सर्वेक्षण में 720 जिलों के 1.18 लाख स्कूलों के 34 लाख छात्रों को शामिल किया गया था, जहाँ पिछले साल नवम्बर में इस सर्वे को पूरा किया गया था, वहीं इस सर्वे में तीसरी, पांचवी, आठवीं व 10 वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल थे। दूसरी ओर इस सर्वे के व्यापक आकंड़ों की बात करें तो जहाँ 18 फीसद बच्चे साइकिल से, 9 फीसद सार्वजनिक वाहनों, 8 फीसद अपने दोपहिया वाहनों से और 8 फीसद अपने चौपहिया वाहन से स्कूल जाते हैं।

इसके साथ ही इस सर्वे में शिक्षकों के लिये कुछ बातें भी निकल करके सामने आयी हैं, जहाँ 44 फीसद शिक्षकों के पास पर्याप्त कार्य स्थान का अभाव है, इसके साथ ही 65 फीसद शिक्षकों पर काम का अधिक बोझ है। दूसरी तरफ 97 फीसद शिक्षकों ने अपनी नौकरी से संतुष्टि जताई है, साथ ही 92 फीसद ने उनके व्यावसायिक गुंजाइश की बात कही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related