Raja Bhaiya Kunda: कुंडा के राजा भैया की अखिलेश को खुली चुनौती,’किसी की हिम्मत नहीं कुंडा पर कुंडी लगाने की’

विधानसभा चुनावRaja Bhaiya Kunda: कुंडा के राजा भैया की अखिलेश को खुली चुनौती,’किसी...

Date:


Raja Bhaiya Kunda: कुंडा के राजा भैया की अखिलेश को खुली चुनौती,’किसी की हिम्मत नहीं कुंडा पर कुंडी लगाने की’

लखनऊ। विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के चौथे चरण के मतदान के पहले से ही प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सुर्खियों में है। ये वहीं कुंडा है जहां से राजा भैया (Raja Bhaiya Kunda) कभी दलों के समर्थन से तो कभी निर्दलीय चुनाव जीतते आ रहे हैं। सरकार कोई भी हो कुंडा में राजा भैया का जलवा कभी कम नहीं हुआ। यहीं कारण है कि कुंडा में राजा की तूती बोलती है। इस बार चुनाव में मतदान के दौरान सपा और राज भैया समर्थकों के बीच कई बार झड़पें हुई। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी राजा भैया पर सपा समर्थकों को पीटने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। अब राजा भैया ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को खुलेआम चुनौती दे डाली है। राजा भैया ने कहा है कि अखिलेश यादव अपनी गलत फहमी दूर कर लें। न तो इस बार सपा की सरकार बन रही है और न सपा उप्र में अधिक सीट जीत रही है।

Read also: उत्तर प्रदेश का चुनावी संघर्ष: अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

उन्होंने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को अपनी गलत धारणाओं को दूर करने की सलाह दे डाली है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। राजा भैया ने कहा, सपा के अखिलेश कह रहे हैं कि आगामी 10 मार्च के बाद सपा सरकार प्रदेश में बनेगी तो उन्हें अपनी ये शंका दूर करनी होगी। प्रदेश में न तो वह सरकार बना रहे हैं और अगर ऐसा हुआ तो वे बनाने नहीं देंगे। अखिलेश के बयान कुंडा पर कुंडी लगा देगे पर राजा भैया काफी रोष में हैं। उन्होंने कहा कि इस धरती पर अभी कोई ऐसा नहीं हुआ जो कि कुंडा पर कुंडी लगा सके। बता दें कि प्रदेश की राजनीति में किंग मेकर की भूमिका में रहने वाले राजा भैया ने कहा कि अखिलेश यादव लोगों से कुंडा में कुंडी लगाने की बात कह रहे हैं। उन्हें अपनी गलतफहमी दूर करती चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related