Weather forecast: तीन दिन आंधी और बारिश के आसार, पश्चिम विक्षोभ दिलाएगा गर्मी से राहत

नेशनलWeather forecast: तीन दिन आंधी और बारिश के आसार, पश्चिम विक्षोभ दिलाएगा...

Date:

Weather Forecast: आने वाले तीन दिन एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने एनसीआर में लोगों को आंधी से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय प्रभाव से तीन दिन यानी 26 मई तक दिल्ली सहित एनसीआर के इलाकों में बारिश की संभावना है।

झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान दिल्ली एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत के लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 मई तक अधिकतर इलाकों में बारिश के साथ आंधी भी आएगी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

रात आंधी और बारिश से कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे आ गया है। दिल्ली और कुछ अन्य जगहों में पिछले दिनों से तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार बारिश व तेज हवा के चलते आने वाले दिनों में गर्मी कम होने की उम्मीद है।

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत से टकरा रहा है। इसका प्रभाव जम्मू-कश्मीर में दिखाई दे रहा है। यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। 24-25 मई को इसका असर उत्तर पश्चिम भारत, दिल्ली-एनसीआर में दिखेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...