राहुल का मोदी पर कटाक्ष, परमात्मा ने ये कैसा आदमी भेज दिया?

पॉलिटिक्सराहुल का मोदी पर कटाक्ष, परमात्मा ने ये कैसा आदमी भेज दिया?

Date:

दिल्ली के दिलशाद गार्डन में कन्हैया कुमार के लिए आज चुनावी रैली में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री के परमात्मा वाले बयान जमकर कटाक्ष किये. राहुल गाँधी ने कहा, नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उन्हें परमात्मा ने भेजा है। लेकिन ये अजीब है कि वे सिर्फ 22 लोगों के लिए काम करते हैं।वो अडानी को रेलवे, पोर्ट, एयरपोर्ट जैसी देश की सारी संपत्ति दे देते हैं। वहीं, गरीब आदमी कर्ज माफी, सड़क, अस्पताल, शिक्षा, कुछ भी मांगे, नरेंद्र मोदी को फर्क नहीं पड़ता।

राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी आजकल अपने चमचों के इंटरव्यू में कहते हैं कि वो बायोलॉजिकल नहीं हैं. मतलब हिंदुस्तान की सारी जनता, जीव सब बायोलॉजिकल हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी बायोलॉजिकल नहीं हैं. मोदी कहते हैं उन्हें परमात्मा ने भेजा है और इंटरव्यू लेने वाले उनके चमचे कहते हैं- वाह, वाह, वाह.. क्या बात बोली है. मतलब लोग कोविड में दम तोड़ते रहे थे और परमात्मा ने जिसे भेजा है वो कहता रहा था- थाली बजाओ, मोबाइल की लाइट जलाओ. परमात्मा ने ये कैसा आदमी भेज दिया?

कांग्रेस नेता ने कहा, जैसी बातें प्रधानमंत्री आजकल कर रहे हैं, वैसी बातें कोई आम व्यक्ति करे तो आप उसे सीधा मनोचिकित्सक के पास लेकर जाएंगे। नरेंद्र मोदी चाहते हैं हिंदुस्तान के 90% लोगों की देश में कोई भागीदारी न हो। इसलिए वे संविधान को खत्म करना चाहते हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि संविधान ने ही गरीबों को अधिकार दिए हैं। जिस दिन संविधान खत्म हो गया, उस दिन हिंदुस्तान के गरीब लोगों की आवाज खत्म हो जाएगी। नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों की जेब में पैसा डाला हम गरीबों को पैसा देंगे।

राहुल ने कहा, BJP-RSS के लोग आरक्षण को खत्म करने की बात करते हैं। लेकिन कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में लिख दिया है हम आरक्षण से 50% की लिमिट खत्म कर, आरक्षण को 50% से आगे बढ़ाएंगे। संविधान में हमारे देश की हजारों साल पुरानी विचारधारा है, सोच है। मैं उनसे कहना चाहता हूं- सपने मत देखिए! देशवासियों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...