राहुल ने भारी मार्जिन से वायनाड, रायबरेली सीटों को जीता

उत्तर प्रदेशराहुल ने भारी मार्जिन से वायनाड, रायबरेली सीटों को जीता

Date:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली और केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र से भारी जीत दर्ज की। चुनाव आयोग के अनुसार, उन्होंने वायनाड से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की अपनी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार एनी राजा को 364422 मतों के भारी अंतर से हराया। चुनाव आयोग के अनुसार, गांधी को कुल 6,47,445 वोट मिले, जबकि राजा को 2,83,023 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के नेता के सुरेंद्रन 1,41,045 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

राहुल गाँधी ने रायबरेली में भी तीन लाख 90 हज़ार से ज़्यादा वोटों से जीत दर्ज की. राहुल गाँधी को 687649 को मत हासिल किये। अब राहुल गाँधी को फैसला करना है कि वो दोनों में से कौन सी सीट को छोड़ेंगे। इस सवाल पर राहुल गाँधी ने कहा कि दोनों जगह के लोगों से उन्हें बहुत प्यार है, अभी इस बारे में फैसला नहीं लिया है, जल्द ही इस बारें में सोच कर फैसला लेंगे.

2008 के परिसीमन के बाद बना वायनाड निर्वाचन क्षेत्र 2009 से कांग्रेस का गढ़ रहा है। 2019 में राहुल गांधी ने 65 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सात लाख से अधिक वोट हासिल किए। उन्होंने सीपीआई के पीपी सुनीर को 4.31 लाख वोटों के अंतर से हराकर उल्लेखनीय जीत हासिल की। यह निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में भाजपा की स्मृति ईरानी से हारने के बाद गांधी की मुख्य सीट रही है, जो कि कांग्रेस का गढ़ रहा है। मौजूदा चुनाव ने लोगों का ध्यान खींचा, खासकर इसलिए क्योंकि कांग्रेस और सीपीआई दोनों ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...