कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर कथनी और करनी में फर्क का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शब्द और काम कभी मेल नहीं खाते। राहुल ने कहा कि देश के लिए खादी लेकिन तिरंगे के लिए चीनी पॉलिएस्टर! हमेशा की तरह प्रधानमंत्री शब्द और काम कभी मेल नहीं खाते। बता दें कि पीएम मोदी ने शनिवार को अपने गुजरात दौरे पर कहा था कि खादी एक विकसित और आत्मानिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।
कांग्रेस ने ध्वज संहिता में संशोधन करने के लिए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पहले मशीन से बने और पॉलिएस्टर के झंडे के इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी। बता दें कि कांग्रेस समेत विपक्ष के कई नेता पहले ही आरोप लगा चुके हैं कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिरंगे आयात चीन से किए गए थे।
Read also: किसी को इस्तेमाल कर फेकना नहीं चाहिए : नितिन गडकरी
दरअसल अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर खादी उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि स्वाभिमान का प्रतीक खादी या घर में कताई को आज़ादी के बाद एक निम्न उत्पाद के रूप में माना जाता था। प्रधानमंत्री ने लोगों से अगले त्योहारी सीजन के दौरान केवल खादी ग्रामोद्योग के प्रोडक्ट उपहार में देने का आग्रह किया।
