Congress Protest Live: काले कपड़ों में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, राहुल-प्रियंका हिरासत में

पॉलिटिक्सCongress Protest Live: काले कपड़ों में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, राहुल-प्रियंका हिरासत...

Date:

महंगाई, बेरोजगारी और खाने पीने की आवश्यक वस्तुओं पर GST लगाने के खिलाफ राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काले कपड़ों संसद से लेकर राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च निकालने की कोशिश की. इस प्रोटेस्ट मार्च को नाकाम बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्सेज के जवानों को तैनात किया था जिसने राहुल समेत दूसरे कांग्रेस नेताओं को विजय चौक से आगे नहीं बढ़ने दिया और राहुल समेत सभी को हिरासत में ले लिया। उधर पार्टी महासचिव प्रियंका गाँधी को AICC के बाहर दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.  

हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,  रैली में शामिल सभी लोग राज्यसभा और लोकसभा के मेंबर हैं. हम लोग शांति से राष्ट्रपति भवन जाना चाहते थे. मगर हमें रोका जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की दिन दहाड़े हत्या हो रही है, हम महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर यहाँ आये हैं लेकिन हमें अपनी बात को नहीं रखने दिया जा रहा है. कांग्रेस नेता ने कहा, हमारा काम जनता के मुद्दों को सरकार के सामने उठाना है और हम अपना काम कर रहे हैं. राहुल ने कहा कि कुछ सांसदों को हिरासत में पीटा भी गया है.

Read also: RBI Repo Rate: आरबीआई ने बढाई रेपो रेट दर, ऋण की ब्याज दर और बैंक लोन पर पडे़गा असर

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस सासंद पी.चिदंबरम ने कहा कि यह विरोध अग्निपथ को लेकर है, मंहगाई को लेकर है। मंहगाई से हर आदमी प्रभावित होता है। हम एक राजनीतिक दल और एक निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में जनता की समस्याओं उठाने के लिए बाध्य हैं।  वहीँ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि लड़ाई लम्बी है लेकिन हम लड़ते रहेंगे. हमारा मुद्दा मंहगाई और बेरोज़गारी है. 

इससे पहले मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस सांसद आज काले कपड़ों में संसद पहुंचे, कांग्रेस सांसदों ने वेल में पहुंचकर नारेबाजी की. कांग्रेस सांसदों ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप लगते हुए सरकार के खिलाफ नारे बाज़ी की. हंगामे को देखते हुए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई. विरोध प्रदर्शन से पहले कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने पत्रकार वार्ता कर कहा था कि देश में लोकतंत्र की रोज़ हत्या हो रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...