Noida Traffic System: नोएडा की हाईटेक ट्रैफिक का हाईटेक कारनामा, 72 साल के बुजुर्ग का ओवर स्पीड में चार बार काटा चालान

नेशनलNoida Traffic System: नोएडा की हाईटेक ट्रैफिक का हाईटेक कारनामा, 72 साल...

Date:

नोएडा। इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम से लैस नोएडा की हाईटेक ट्रैफिक पुलिस का एक ऐसा हाईटेक कारनामा उजागर हुआ है। जिसे जानकार आप हैरान हो जाएंगे। पुलिस ने 72 वर्षीय बुजुर्ग का एक दिन में, एक ही स्थान पर ओवर स्पीड का चार बार चालान काट दिया। चार ओवर स्पीड के चालान की प्रति लेकर बुजुर्ग न्यायालय में भटक रहे हैं। बुजुर्ग जब अधिवक्ता के सम्पर्क आये तो अधिवक्ता ने इस मामले की शिकायत ट्विटर पर की है। उनका कहना है कि बुजुर्ग 60 किमी प्रति घंटा रफ्तार से अधिक वाहन नहीं चलाते। इंटरनेट मीडिया पर घटनाक्रम से संबंधित कागजात वायरल कर कार्रवाई पर सवाल खड़ा किया  है। 

बुजुर्ग ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी सोसायटी में रहने वाले 72 वर्षीय राजेश चंद्र सक्सेना हैं जिनकी कार का ओवर स्पीड में चार बार एक ही स्थान पर चालान कर दिया गया। राजेश चंद्र सक्सेना चार ओवर स्पीड चालान की प्रति लेकर कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। सभी चालान एक स्थान, एक दिन और एक समय के हैं। जबकि चालान संख्या अलग-अलग है। प्रति चालान दो-दो हजार रुपये का जुर्माना भरने को बोला है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस से चूक हुई है। इसके बावजूद बुजुर्ग को उसके चूक का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसके चलते उन्होंने चालान की प्रतियां ट्वीट कर समाधान की मांग की है।

Read also: Rupal Chaudhary Meerut: मेरठ की बेटी रूपल चौधरी का एक और कमाल,रजत के बाद जीता कास्य

इस मामले के संज्ञान में आने पर डीसीपी ट्रैफिक गणेश शंकर साहा ने कहा कि नोएडा एलिवेटेड रोड जहां हल्के वाहनों और बाएं भारी वाहनों की गति सीमा निर्धारित है। एक चालान ओवर स्पीड का हुआ। देखा गया है कि तीन अतिरिक्त चालन एक समय पर जनरेट हुए हैं। मामले की छानबीन की गई यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जो शिकायत करता है हमसे संपर्क किया है। सभी चालान को मंगवाए है। डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि ऐसा कभी-कभी तकनीकी खामियों के चलते हो जाता है। जब एक समय में एक से ज्यादा चालान जनरेट होते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। इनके समाधान  के लिए ट्रैफिक आफिस में शिकायत सेल बने है। जहाँ बाकी सभी चालान निरस्त कर दिए जाते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related