Site icon Buziness Bytes Hindi

Rahul अचानक पहुंचे स्वर्ण मंदिर, भाजपा ने याद दिलाये ’84 के दंगे

rahul

अमृतसर में राहुल गाँधी के श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में जाकर मत्था टेकते ही भाजपा एक्शन में आ गयी और बीजेपी आई टी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को 1984 के सिख विरोधी दंगे याद आ गए और उन्होंने जब बड़ा पेड़ गिरता है वाला राजीव गाँधी का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया। बता दें कि भारत जोड़ यात्रा आज हरियाणा से पंजाब में प्रवेश कर चुकी है.

काफी देर तक सुनी गुरुवाणी

राहुल गांधी पंजाब पहुँचते ही आज सबसे पहले अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) पहुंचे और वहां जाकर मत्था टेका. इस दौरान कांग्रेस नेता केसरिया पगड़ी में नजर आए, उन्होंने कुछ देर गुरुवाणी भी सुनी. पंजाब में राहुल के श्री हरमंदिर साहिब जाने की घटना को बहुत बड़ी बात माना जा रहा है क्योंकि ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद पहली बार गांधी परिवार का कोई सदस्य स्वर्ण मंदिर के अंदर कीर्तन सुनने बैठा. राहुल गाँधी का स्वर्ण मंदिर जाने का कार्यक्रम अचानक तय हुआ, इसलिए जब पता चला कि राहुल स्वर्ण मंदिर आये हैं तो सभी चौंक उठे. राहुल जब श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे तो यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते भारी संख्या में लोग स्वर्ण मंदिर पहुँचने लगे.

सुबह तक किसी को भी नहीं पता थी स्वर्ण मंदिर जाने की खबर

इससे पहले कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा हरियाणा से शंभू बॉर्डर से पंजाब में दाखिल हुई. यात्रा की आज शुरुआत हरियाणा के अंबाला से हुई थी. मंगलवार सुबह तक किसी को भी राहुल गाँधी के इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी, राहुल कार से चंडीगढ़ पहुंचे और उसके बाद स्पेशल फ्लाइट से अमृतसर गए.राहुल के अचानक स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने की खबर आते ही भाजपा का आई टी सेल तुरंत एक्शन में आ गया और गाँधी परिवार को सिख विरोधी बताते हुए 1984 के दंगों के लिए उसे ज़िम्मेदार ठहराया, अमित मालवीय ने इसके साथ ही जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती थोड़ी हिलती है वाला राजीव गाँधी का वीडियो भी शेयर किया।

Exit mobile version