संत की आत्महत्या से राहुल दुःखी, कहा- मोदी सरकार क्रूरता की हद पार कर चुकी है

फीचर्डसंत की आत्महत्या से राहुल दुःखी, कहा- मोदी सरकार क्रूरता की हद...

Date:


संत की आत्महत्या से राहुल दुःखी, कहा- मोदी सरकार क्रूरता की हद पार कर चुकी है

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान आंदोलन से व्यथित नानकसर सिंगरा गुरुद्वारा के संचालक बाबा राम सिंह की आत्महत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सरकार से जिद छोड़ किसानों की मांग पर विचार करने का आग्रह किया है।

राहुल का ट्वीट
श्री गांधी ने ट्वीट किया, “करनाल के संत बाबा राम सिंह जी ने कुंडली बॉर्डर पर किसानों की दुर्दशा देखकर आत्महत्या कर ली। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ और श्रद्धांजलि। कई किसान अपने जीवन की आहूति दे चुके हैं। मोदी सरकार की क्रूरता हर हद पार कर चुकी है। ज़िद छोड़ो और तुरंत कृषि विरोधी क़ानून वापस लो।”

मोदी सरकार की क्रूरता का परिणाम
कांग्रेस संचार विभाग की प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी संत बाबा राम सिंह की आत्महत्या पर शोक व्यक्त करते हुए इसे मोदी सरकार की क्रूरता का परिणाम बताया।

दिल झंकझोर देने वाली घटना
उन्होंने कहा, “हे राम, यह कैसा समय! ये कौन सा युग! जहाँ संत भी व्यथित हैं। संत राम सिंह जी सिंगड़े वाले ने किसानों की व्यथा देखकर अपने प्राणों की आहुति दे दी। ये दिल झंकझोर देने वाली घटना है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे।उनकी मृत्यु, मोदी सरकार की क्रूरता का परिणाम है। किसान आंदोलन।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related