राहुल-प्रियंका को संभल जाने से रोका गया

उत्तर प्रदेशराहुल-प्रियंका को संभल जाने से रोका गया

Date:

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कांग्रेस नेताओं को हिंसा प्रभावित संभल जाते समय दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर सीमा पर रोक दिया गया। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली है। फिलहाल राहुल गाँधी संभल जाने पर अड़े हुए हैं, राहुल गाँधी प्रशासन के सामने प्रस्ताव रखा है कि वो उनकी गाड़ी में अकेले संभल जाने को तैयार हैं.

इससे पहले संभल के जिलाधिकारी ने पड़ोसी जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर राहुल गांधी को अपने ही क्षेत्र में रोकने की अपील की है। राहुल गाँधी और प्रियंका वाड्रा को संभल जाने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स की वजह से गाजीपुर बॉर्डर पर भीषण जाम लग गया है। प्रशासन ने संभल के आसपास के चार जिलों बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर को अलर्ट पर रखा है। वहां के अधिकारियों को राहुल गांधी और उनके साथ आने वाले नेताओं को अपने-अपने जिलों की सीमाओं पर ही रोकने को कहा गया है। संभल के एसपी केके बिश्नोई ने भी राहुल गांधी से संभल दौरा टालने की अपील की है।

इससे पहले कांग्रेस नेता और सांसद सुबह पार्टी कार्यालय पहुंचे, इसके बाद राहुल और प्रियंका संभल के लिए रवाना हुए। उनका गाजीपुर होते हुए दोपहर 12.30 से 1.30 के बीच संभल पहुँचने का कार्यक्रम था। बता दें कि संभल प्रशासन ने 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है. संभल जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, यूपी प्रभारी अविनाश पांडे, अजय राइ और यूपी के सभी सांसद शामिल हैं. इससे पहले यूपी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने से रोका गया था. तब कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार हमें क्यों रोक रही है? वह क्या छुपाना चाह रही है, वह किससे डर रही है?

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...