मोहब्बत की दुकान में फेक वीडियो का कारोबार चला रहे हैं राहुल, मोदी का हमला

नेशनलमोहब्बत की दुकान में फेक वीडियो का कारोबार चला रहे हैं राहुल,...

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने मोहब्बत की दुकान में फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया है। इस चुनाव में उनकी बातें कोई नहीं सुन रहा है इसलिए वो फर्जी वीडियो बनाकर फैला रहे हैं। राहुल को कांग्रेस को शहज़ादा बुलाते हुए उन्होंने कहा उन्होंने बड़े गर्व के साथ सारे मोदी चोर कहकर पूरे ओबीसी समाज को चोर कह दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये हमारे माता-पिता को भी भला-बुरा कहते हैं। और अब इंडी गठबंधन ऐसा झूठ लेकर मैदान में आए हैं और संविधान दिखाते हुए कहते हैं कि हम आरक्षण ले लेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की जमात कान खोलकर सुन ले। मोदी जब तक जिंदा है-धर्म के आधार पर आरक्षण का खेल खेलने नहीं देगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के गरीब को जो आरक्षण मिला है वो संविधान के तहत मिला है। उसमें रत्ती भर भी लूट नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की हिम्मत है तो घोषणा करके देख ले। मैं उसे खुली चुनौती देता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में जब मैं पहली बार लोकसभा के मैदान में आया तो कांग्रेस मेरे चाय बेचने की बात का मजाक उड़ाते थे। लेकिन देश ने उनका ऐसा मज़ाक उड़ाया कि जो सदन में 400 सीट लेकर बैठते थे वो 40 सीट पर आ गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं गारंटी लेकर आया हूं और मेरी गारंटी है कि अपने तीसरे टर्म में मैं हिंदुस्तान को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना के रहूंगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...