सिर्फ लड़कियों के कॉलेज जाते हैं राहुल, पूर्व सांसद का आपत्तिजनक बयान

फीचर्डसिर्फ लड़कियों के कॉलेज जाते हैं राहुल, पूर्व सांसद का आपत्तिजनक बयान

Date:


सिर्फ लड़कियों के कॉलेज जाते हैं राहुल, पूर्व सांसद का आपत्तिजनक बयान

नई दिल्ली: केरल के पूर्व सांसद जॉयस जॉर्ज ने राहुल गांधी को लेकर विवादस्पद टिप्पणी की है। जॉर्ज ने कहा कि राहुल गाँधी सिर्फ लड़कियों के कॉलेज ही जाते हैं। जॉर्ज ने लड़कियों को राहुल गांधी से बचने की सलाह दी है। जॉयस जॉर्ज ने ये विवादित टिप्पणी केरल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सीपीआई (एम) नेता एमएम मणि के समर्थन में जनसभा के दौरान कही है। जॉर्ज के बयान पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही है।

क्या कहा जॉर्ज ने
जॉयस जॉर्ज ने एक जनसभा में कहा था, “राहुल का चुनावी कैंपेन यह है कि वह लड़कियों के कॉलेज में जाएंगे। वहां जाकर वह लड़कियों को झुकना सिखाएंगे। मेरे प्यारे बच्चों उनके आगे झुको मत और सिर्फ सीधे खड़े रहो…वह शादीशुदा नहीं हैं।“ जॉर्ज केरल के इडुक्की से निर्दलीय सांसद रह चुके हैं।

कांग्रेस ने बयान की निंदा की
राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से कांग्रेस नाराज हो गई है। केरल इकाई ने पूर्व सांसद पर हमला साधते हुए कहा कि इससे साफ है कि सीपीआई(एम) को विधानसभा चुनावों में अपनी हार का एहसास हो गया है। इस पूरे वाकये का वीडियो ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने जॉयस के बयान की निंदा की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related