यूसुफ़ के बाद इरफ़ान पठान भी कोरोना पॉजिटिव

स्पोर्ट्सयूसुफ़ के बाद इरफ़ान पठान भी कोरोना पॉजिटिव

Date:


यूसुफ़ के बाद इरफ़ान पठान भी कोरोना पॉजिटिव

पूर्व भारतीय आलराउंडर युसूफ पठान के बाद बड़े भाई इरफान पठान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इरफान ने सोमवार को खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। इरफान से पहले एस.बद्रीनाथ, सचिन तेंदुलकर और यूसुफ पठान भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और सभी खिलाड़ी हाल में छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज का खिताब जीतने वाली इंडिया लीजेंड्स टीम का हिस्सा थे।

इरफान ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं बिना किसी लक्षण के कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव आया हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं घर पर ही क्वारंटाइन हूं। मैं निवेदन करना चाहता हूं कि हाल ही में जो मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया अपना टेस्ट करवा लें। सभी से कहना चाहता हूं कि मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। आप सभी की सेहत अच्छी रहे।”

इससे पहले यूसुफ ने ट्विटर पर लिखा था, “मैं हल्के लक्षणों के साथ कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मैंने अपने आप को घर पर क्वारंटीन कर लिया है और सभी आवश्यक सावधानी और आवश्यक दवाएं ले रहा हूं। मैं उन लोगों से निवेदन करूंगा जो मेरे संपर्क में आए हैं। ऐसे सभी लोग जल्द से जल्द अपनी जांच करवाएं।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...