ED Office जाने से पहले Congress कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी, आज फिर होगी पूछताछ

नेशनलED Office जाने से पहले Congress कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी, आज फिर...

Date:

नई दिल्ली। आज फिर कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी से ईडी आफिस में पूछताछ की जाएगी। ईडी आफिस पहुंचने से पहले राहुल गांधी आज पहले कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। जहां पर भारी संख्या में कांग्रेसी नेता उपस्थित हैं। कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों का भारी हुजूम एकत्र है। कांग्रेसियों ने आज भी सत्याग्रह का ऐलान किया है। दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स लगाया है। वहीं कई स्थानों पर सुरक्षा बलों की कई कंपनियां तैनात की गई है। बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से सोमवार को ईडी अधिकारियों ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। इसी कड़ी में आज राहुल से फिर से ईडी मुख्यालय में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर फिर से पूछताछ होगी।

Also read: कांग्रेस मुख्यालय से ईडी आफिस पैदल पहुंचे कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी, बहन प्रियंका भी रही साथ

गत सोमवार को राहुल गांधी को ईडी ने दो चरणों में पूछताछ के लिए बुलाया था। पहले तीन घंटे लंच से पहले और उसके बाद लंच के बाद। उसके बाद राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के साथ मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे थे। वहां से आने के बाद राहुल फिर ईडी आफिस पहुंचे। वहीं आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन की तैयारी की है। नेशनल हेराल्ड घोटाला मामले में आज मंगलवार को फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ईडी के सामने पेश होने से पहले कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में पार्टी मुख्यालय के पास जोरदार प्रदर्शन किया। 

Also read: ED की तीन सदस्यीय टीम कर रही Rahul Gandhi से पूछताछ

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा हम कानून के गलत इस्तेमाल का विरोध करते हैं। अगर ईडी कानून का पालन करता तो हमें कोई समस्या नहीं है। लेकिन ईडी ने कानून का पालन नहीं किया। हम पूछ रहे हैं कि निर्धारित अपराध क्या होता है। इसका कोई जवाब उनके पास नहीं है। किस पुलिस एजेंसी ने एफआईआर दर्ज की है? इसका भी कोई जवाब नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि आज फिर से सत्याग्रह का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि हम गांधी के उत्तराधिकारी हैं। आज फिर से पैदल चलकर जाएंगे। हमारा सत्याग्रह आज भी जारी रहेगा। हमारा आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...