Agneepath Scheme Update: राहुल ने कहा, रद्द करवाएंगे अग्निपथ योजना

नेशनलAgneepath Scheme Update: राहुल ने कहा, रद्द करवाएंगे अग्निपथ योजना

Date:

कांग्रेस मुख्यालय में AICC मेम्ब्रेन, सांसदों और विधायकों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज युवाओं से वादा किया कि जैसे कृषि कानून रद्द हुए थे वैसे ही कांग्रेस पार्टी अग्निपथ योजना को भी रद्द करवाएगी। 

राहुल ने ED से हुई पूछताछ के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि मैं ED अधिकारीयों के साथ भले दिखने में अकेला था लेकिन मेरे साथ उस छोटे से कमरे में कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्त्ता मौजूद था. राहुल ने कहा कि ED के अधिकारी हमसे पूछताछ करते करते थक गए लेकिन कांग्रेस का यह सिपाही नहीं थका, राहुल ने कहा कि ED वालों को भी अच्छी तरह पता चल गया कि कांग्रेस नेता को थकाया नहीं जा सकता। 

Read also: Maharashtra Crisis Live: महाराष्ट्र के राजनीतिक भूचाल में कोरोना की इंट्री

राहुल गाँधी ने कहा कि सच को कभी थकाया नहीं जा सकता और न ही कभी वो थकता है, हाँ झूठ को ज़रूर थकाया जा सकता है, राहुल ने कहाकी कांग्रेस के नेताओं को न तो धमकाया जा सकता है, न डराया जा सकता है और न ही दबाया जा सकता है. राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सच्चाई की लड़ाई लड़ती है, सरकार की हर नाकामी को उजागर करती है, उसे केंद्रीय एजेंसियों से भी नहीं डराया जा सकता है और भाजपा की असली परेशानी है।  उसे बार बार कांग्रेस नेताओं को डराने और दबाने की कोशिश में मुंह की खानी पड़ती है और इसीलिए वो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती रहती है.  

Read also: Earthquake in Afghanistan: अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकंप, 280 लोगों की मौत

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मैंने कृषि कानून के लिए भी कहा था कि सरकार को बिल वापस लेना ही होगा, आज वअग्निपथ योजना को लेकर भी मैं वही कह रहा हूं। राहुल ने कहाकी असली देशभक्ति सेना को मजबूत करने की होगी ना की कमजोर करने की। राहुल ने कहा कि हम इस योजना को भी हर हाल में रद्द करवाकर रहेंगे क्योंकि देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ के साथ ही सेना को कमज़ोर करने की कोशिश भी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related