Maharashtra Crisis Live: महाराष्ट्र के राजनीतिक भूचाल में कोरोना की इंट्री

नेशनलMaharashtra Crisis Live: महाराष्ट्र के राजनीतिक भूचाल में कोरोना की इंट्री

Date:

महाराष्ट्र में कल से राजनीतिक भूचाल मचा हुआ है, शिवसेना के सच्चे सैनिक होने दावा करने वाले एकनाथ शिंदे की बग़ावत के बाद उद्धव सरकार के गिरने का खतरा बढ़ गया है. एकनाथ शिंदे अपने साथ 40 विधायकों के होने का दावा कर रहे हैं, इस वह भाजपा राज्यों के मेहमान बने हुए हैं, दो दिन गुजरात में गुज़ारने के बाद अब वह हेमंत बिस्वा सरमा की मेहमानी में गुवाहाटी पहुँच गए हैं, इन सबके बीच राजनीतिक उथल पुथल में कोरोना ने अपनी इंट्री मारी है. पता चला है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के बाद अब राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं.

Read also: Earthquake in Afghanistan: अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकंप, 280 लोगों की मौत

सुबह खबर मिली थी कि राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी कोविड पॉज़िटिव पाए गए हैं, उन्होंने खुद को एकांतवास में कर लिया है, हालाँकि प्रदेश में राजनीतिक उथल को देखते हुए उन्होंने वीडियो कॉल पर अपनी उपलब्धता बताई है. वहीँ दोपहर में खबर मिली कि शिवसेना प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. ऐसे में जब शिवसेना एक बड़े संकट से गुज़र रही है उद्धव का कोरोना संक्रमित होना सरकार के लिए थोड़ा चिंता की बात है. आज शाम को ही शिवसेना विधायकों की बैठक भी है.

Read also: Sidhu Moose Wala Case Update: देहरादून के होटल में बना था पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का प्लान 

वहीँ एकनाथ शिंदे ने अपने साथ 40 विधायक होने का जो दावा किया है अगर वो सच है तो यह शिव सेना और ठाकरे परिवार के लिए बहुत बड़ी चिंता है. बात सरकार जाने की नहीं बल्कि शिवसेना के वजूद की भी है. एकनाथ शिंदे बालासाहब ठाकरे के शिवसैनिक होने का दावा कररहे हैं. शिंदे ने उद्दाहव पर हिंदुत्व की लाइन छोड़ने का आरोप लगाया है, शिंदे मांग कर रहे हैं कि शिवसेना भाजपा के साथ फिर एक हो. वहीँ शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने यह कहकर कि ज़्यादा से ज़्यादा सरकार ही जायेगी, मामले को नया मोड़ दे दिया है, कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे ने सरकार को भांग करने का मन बना लिया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related