राहुल गांधी से अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारी हो निष्कासित -नीतीश

मेरठ रीजनराहुल गांधी से अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारी हो निष्कासित -नीतीश

Date:


राहुल गांधी से अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारी हो निष्कासित -नीतीश

मेरठ। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को अलोकतंत्रित तरीके से रोके जाने वह गिरफ्तार किए जाने के विरोध में डीएम कार्यालय मेरठ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की हैं कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को पीड़ित परिवार से मिलने दिया जाए एवं उन्हें गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से निष्कासन की कार्रवाई की जाए ।

कांग्रेसियों ने कहा कि राहुल गांधी को पुलिस कर्मियों द्वारा धक्का दिया गया वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया पुलिस ने पूरी तरीके से अलोकतांत्रिक कार्य किया है वर्दी में रहने वाले वे लोग जो कानून का पाठ पढ़ाने के लिए होते हैं आज उन्होंने ही कानून को सत्ता के दबाव में रोंद दिया है ।

इस दौरान वहां कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष नितीश भारद्वाज ,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, जिला महासचिव मनोज चौहान कुराली, जिला सचिव तरुण शर्मा, प्रॉमिस जॉनसन, विनोद गुर्जर, निशांत सिंह ,व प्रवीण सेन आदि उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...