कर्नाटक में आपके पास पैसा है तो नौकरी है वरना जीवन भर रहिये बेरोज़गार, राहुल का हमला

पॉलिटिक्सकर्नाटक में आपके पास पैसा है तो नौकरी है वरना जीवन भर...

Date:

राहुल गाँधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा ने 1000 किलोमीटर पूरे कर लिए हैं। यह यात्रा तीन राज्यों को पार कर गयी है और अब चौथे राज्य आंध्र प्रदेश में प्रवेश करने वाली है, अबतक की यात्रा को देखें तो लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही जिसमें समाज के हर वर्ग के लोग साथ नज़र आ रहे हैं। यात्रा आज बेल्लारी में थी जहाँ राहुल गाँधी ने एकबार फिर आरएसएस और भाजपा को अपने निशाना बनाया। राहुल ने लोगों को बताया कि उन्होंने यात्रा का नाम भारत जोड़ो यात्रा क्यों रखा.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि दरअसल केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवा संघ की विचारधारा देश को तोड़ रही है इसीलिए हमने इस यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रखा है. राहुल ने कहा कि सिर्फ हमें या कांग्रेस को ही नहीं देश के लाखो करोड़ों लोगों को लगता है कि बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा देश को तोड़ रही है।”

राहुल ने आगे कहा कि आज देश में पिछले 45 साल को देखें तो अब तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। राहुल ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नौजवानों से वादा किया था कि वह हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरियां देंगे। कहाँ गयी वो नौकरियां? करोड़ों युवा आज बेरोजगार होकर सड़क पर घूम रहे हैं। राहुल ने सवाल किया कि कर्नाटक में लाखों सरकारी पद खाली क्यों हैं? राहुल ने प्रदेश में नौकरियां बेचे जाने की बात करते हुए कहा कि कर्नाटक में अगर पुलिस सब-इंस्पेक्टर की नौकरी चाहिए तो 80 लाख रुपये का इंतज़ाम कीजिये। राहुल ने कहा कि अगर आपके पास पैसा है तो आप कर्नाटक में सरकारी नौकरी खरीद सकते हैं। अगर नहीं तो आप जीवन भर बेरोजगार रहिये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...