राहुल का दावा, NDA खेमे से कई लोग हमारे संपर्क

पॉलिटिक्सराहुल का दावा, NDA खेमे से कई लोग हमारे संपर्क

Date:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में अस्तित्व के लिए “संघर्ष” कर सकती है। लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद एक मीडिया हाउस दिए गए साक्षात्कार में राहुल गांधी ने बताया कि भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव आया है, क्योंकि भाजपा ने सिर्फ 240 सीटें हासिल कर सकी है जो एक पार्टी के बहुमत से कम है। 2014 में पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद यह पहली बार है जब भाजपा ने अपना बहुमत खो दिया। इसने टीडीपी और जेडी(यू) जैसे सहयोगियों की मदद से सरकार बनाई।

राहुल ने कहा, “भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में जगह खुल गई है। भारतीय राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया है।” चुनाव नतीजों में विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक जिसमें राहुल की कांग्रेस और अन्य दल शामिल हैं, ने एग्जिट पोल की भविष्यवाणी से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। इंडिया ब्लॉक ने 543 सीटों में से 234 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 293 सीटें हासिल कीं।

राहुल ने कहा कि पीएम मोदी के खेमे में “बहुत असंतोष” है और उनके भीतर से “ऐसे लोग हैं जो हमारे संपर्क में हैं”। हालांकि, उन्होंने इस बारे में और विस्तार से नहीं बताया। राहुल ने कहा कि थोड़ी सी भी गड़बड़ी सरकार को गिरा सकती है।

राहुल ने चुनाव प्रचार के दौरान नफरत फैलाने के लिए पीएम मोदी और भाजपा नेताओं की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, “यह विचार कि आप नफरत फैला सकते हैं, आप गुस्सा फैला सकते हैं और आप इसका लाभ उठा सकते हैं – भारतीय लोगों ने इस चुनाव में इसे खारिज कर दिया है। यही कारण है कि गठबंधन संघर्ष करेगा।

राहुल गाँधी ने कहा कि निष्पक्ष परिस्थितियों” में इंडिया गठबंधन को बिना किसी संदेह के बहुमत मिल जाता। उन्होंने कहा, “हमने अपने हाथ पीछे बांधकर लड़ाई लड़ी और भारत के लोग, गरीब लोग, अच्छी तरह जानते थे कि उन्हें क्या करना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...