राहुल बजाज छोड़ेंगे बजाज फाइनेंस का चेयरमैन पद

बिज़नेसराहुल बजाज छोड़ेंगे बजाज फाइनेंस का चेयरमैन पद

Date:


राहुल बजाज छोड़ेंगे बजाज फाइनेंस का चेयरमैन पद

नई दिल्ली: बजाज फाइनेंस के चेयरमैन राहुल बजाज इस महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगे। कंपनी ने एक रेग्युलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि गैर-कार्यकारी चेयरमैन राहुल बजाज ने उत्तराधिकार योजना के तहत 31 जुलाई को यह पद छोड़ने का फैसला किया है हालांकि वह नॉन एग्जीक्यूटिव नॉन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर कंपनी से जुड़े रहेंगे।

राहुल बजाज की जगह उनके पुत्र संजीव बजाज 1 अगस्त से बजाज फाइनेंस के चेयरमैन का पद संभालेंगे। अभी वह कंपनी में वायर चेयरमैन हैं। साथ ही वह 2013 से बजाज एलायंज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और बजाज एलायंज जनरल इंश्योरेंस कंपनी में भी चेयरमैन हैं। साथ ही वह बजाज होल्डिंग्स एंड इनवेस्टमेंट के भी मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...