Quad: बैठक से भेजा गया चीन को कड़ा संदेश, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

इंटरनेशनलQuad: बैठक से भेजा गया चीन को कड़ा संदेश, कई मुद्दों पर...

Date:

टोक्यो में चल रही क्वॉड बैठक का आज समापन हो गया, जहाँ यह बैठक लगभग दो घंटे तक चली। वहीं इस बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध पर व्यापक चर्चा हुई, साथ ही चीन की तानाशाही का मुद्दा भी बहुत तेजी के साथ उठा। दूसरी ओर सभी देशों ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्रों में शांति स्थापित कराने के लिये दृढ़ संकल्प भी इसी दौरान लिया, जहाँ PM ने कहा कि क्वॉड के स्तर में हमारे आपसी सहयोग से मुक्त, खुले समावेशी और इंडो पैसिफिक क्षेत्र को प्रोत्साहन भी मिल रहा है, जो हम सब का साझा उद्देश्य बना हुआ है।

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन पर जमकर बरसे और ऑस्ट्रेलिया के नये पीएम एंथनी अल्बनीज ने कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की बात भी कही। जहाँ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस बैठक में कहा कि पुतिन एक संस्कृति को खत्म करने का प्रयास कर रहें हैं, जहाँ यह केवल यूरोप का मुद्दा भर नहीं बल्कि यह पूरी दुनिया का मामला है।

वहीं आगे उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर गेहूं निर्यात की पाबंदी लगा दी है, जिसके कारण पूरी दुनिया में भोजन का संकट उत्पन्न हो सकता है। वहीं अगर रूस जंग को जितना खीचेगा, हम यूक्रेन की उतनी ही मदद करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...