देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने समान नागरिक संहिता की घोषणा की थी। अब एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी अपनी इस घोषणा पर काम करेंगे। गत सोमवार को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी ने यह बात खुद भी कही थी। उन्होंने यह भी कहा यूनिफार्म सिविल कोड के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) यह काम करके शीर्ष नेतृत्व का भरोसा अपने ऊपर कायम रखना चाहते हैं। बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने इसी भरोसे के लिए धामी को उत्तराखंड की कमान दोबारा सौंपी है। धामी का कहना भी है कि उनके जैसे सामान्य कार्यकर्ता और एक सैनिक के बेटे पर जो भरोसा किया गया है। वो उसको कायम रखेंगे। वे उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में काम करेंगे।
Read also: Uttarakhand CM: संतों के लिए होगा अलग मंच, खंडूरी के बाद दूसरी बार सीएम बनने का गौरव धामी को
धामी का कहना है कि देवतुल्य जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के विजन पर भरोसा जताया है। उनके देश हित में किए गए कामों पर मुहर लगाई। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भी सरकार और भाजपा जनआकांक्षाओं पर खरी उतरने का काम करेगी।

